{"_id":"652d05338ad3f21218013423","slug":"indian-origin-man-jailed-for-assaulting-woman-on-uk-train-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"England: महिला के साथ दुष्कर्म मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा, यौन अपराधी की सूची में नाम शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
England: महिला के साथ दुष्कर्म मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा, यौन अपराधी की सूची में नाम शामिल
Mon, 16 Oct 2023 03:12 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 16 Oct 2023 03:12 PM IST
सार
डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल (डीसी) हैरिस ने कहा कि यह एक युवा महिला पर किया गया निर्लज्ज और लक्षित हमला था। एक स्थानीय मीडिया के अनुसार सितंबर 2021 में महिला पीड़िता ट्रेन से बर्मिंघम मूर स्ट्रीट स्टेशन से लंदन मेरीलेबोन जा रही थी, तभी से आरोपी उसे लगातार घूर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड में एक 39 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति को एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 16 हफ्ते की सजा सुनाई गई है। इसी के साथ उसका नाम यौन अपराधी की सूची में सात वर्षों के लिए डाल दिया गया है। इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के सैंडवेल इलाके का रहने वाले मुखान सिंह को साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने पिछले महीने वारविक क्राउन कोर्ट में अपनी अपराध याचिका दायर की थी और हाल ही में उसे सजा सुनाया गया है।
डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल (डीसी) हैरिस ने कहा, 'यह एक युवा महिला पर किया गया निर्लज्ज और लक्षित हमला था।' एक स्थानीय मीडिया के अनुसार सितंबर 2021 में महिला पीड़िता ट्रेन से बर्मिंघम मूर स्ट्रीट स्टेशन से लंदन मेरीलेबोन जा रही थी, वहां आरोपी उसे लगातार घूर रहा था। इसके बाद वह महिला के पास आकर बैठ गया और उसके साथ दुष्कर्म करने से पहले उसका रास्ता रोक दिया था।
विज्ञापन
हालांकि महिला ने स्टाफ के एक सदस्य को घटना की सूचना देने से पहले आरोपी की फुटेज रिकॉर्ड की। आरोपी को उसके गंतव्य पर रोका गया और उसी दौरान पुलिस आ गई। गिरफ्तारी और पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि महिला चाहती थी उसके साथ कुछ किया जाए। डीसी हैरिस ने बताया कि हम यौन अपराधों की सभी रिपोर्टों को गंभीरता से लेते हैं और अपनी जांच के दौरान पीड़ितों का समर्थन भी करते हैं।