{"_id":"5c066620bdec2241427bbda9","slug":"indian-origin-man-imprisoned-in-singapore-for-flirting-with-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल के व्यक्ति को सिंगापुर में महिला के साथ छेड़छाड़ के जुर्म में जेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय मूल के व्यक्ति को सिंगापुर में महिला के साथ छेड़छाड़ के जुर्म में जेल
भाषा, सिंगापुर
Updated Tue, 04 Dec 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को बस में एक महिला के साथ छेड़छाड़ के जुर्म में मंगलवार को 10 सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक काजायेंद्रन कृष्णन (50) मलेशिया का स्थाई निवासी है।
विज्ञापन
अदालत में हुई सुनवाई के अनुसार कृष्णन सात मई को सिंगापुर के बून ले एस्टेट से टुआस चेकप्वाइंट तथा दक्षिण मलेशियाई राज्य जोहोर जाने के लिए शटल बस सेवा सीडब्ल्यू-6 पर सवार हुआ।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया कि महिला अंतिम पंक्ति में बायीं ओर बैठी हुई थी और उसके बगल वाली सीट खाली थी। कृष्णन ने शराब पी हुई थी और वह महिला के बगल वाली सीट पर बैठ गया और उसने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
डिप्टी पब्लिक प्रॉसीक्यूटर मार्क यिओ ने अदालत को बताया कि महिला ने बचने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने उसे अपशब्द बोले। जैसे ही बस तुआस चेक प्वाइंट पर पहुंची पीड़िता ने आव्रजन तथा चेकप्वाइंट अधिकारियों से आरोपी की शिकायत की। डिस्ट्रिक जज मैथ्यू जोसेफ ने आरोपी को 10 सप्ताह कैद की सजा सुनाई।