फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin man Amraj Poonia found guilty of murder by court in England

England: इंग्लैंड में भारतीय मूल के युवक को कोर्ट ने माना हत्या का दोषी, नशीली दवाओं के झगड़े में ली थी जान

Sat, 29 Jul 2023 12:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 29 Jul 2023 12:31 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि एक स्थानीय ड्रग डीलर ने शाह को पांच किलो कैनाबिस की देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। शाह ने करीब एक किलो नशीला पदार्थ अपने दोस्त पूनिया को सौंप दिया था, जिसकी कीमत 5000 पाउंड थी। बाद में दोनों ने इसे एक चोरी की शक्ल दे दी।

विज्ञापन
Indian origin man Amraj Poonia found guilty of murder by court in England
इंग्लैंड पुलिस - फोटो : Social media

विस्तार

इंग्लैंड में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को हत्या का आरोपी माना गया है। भारतीय मूल के व्यक्ति पर आरोप है कि पांच हजार पाउंड की नशीली दवाओं के कारण उसने अपने दोस्त की हत्या की। लंदन की ओल्ड बेली अदालत ने दक्षिणी-पूर्वी इंग्लैंड के हॉर्ले के रहने वाले अमरज पूनिया (27) को गुरुवार को हत्या का आरोपी माना है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि साल 2019 में मोहम्मद शाह सुभानी (27) की लाश एक जंगल से बरामद हुई थी। चार साल सी जांच के बाद गुरुवार को आरोपी के खिलाफ दोष सिद्ध हुआ। डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर विक्की टुनस्टाल का कहना है कि शाह के हत्यारे और शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले आरोपियों को सजा दिलाकर हमने मृतक के परिजनों और दोस्तों को न्याय दिलाया है। मेट्रो पुलिस का कहना है कि हम स्पष्ट हैं कि पूनिया एक खतरनाक व्यक्ति है। पश्चिमी लंदन की सड़के अब काफी सुरक्षित हैं। पूनिया और उसके दोस्तों को आरोपी माना गया है।

विज्ञापन

इसलिए हुई हत्या
पुलिस ने बताया कि एक स्थानीय ड्रग डीलर ने शाह को पांच किलो कैनाबिस की देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। शाह ने करीब एक किलो नशीला पदार्थ अपने दोस्त पूनिया को सौंप दिया था, जिसकी कीमत 5000 पाउंड थी। बाद में दोनों ने इसे एक चोरी की शक्ल दे दी। हालांकि, चोरी से डीलर और शाह के बीच झगड़ा होने लगा। इस वजह से पूनिया और शाह के बीच दुश्मनी बढ़ गई। इसके बाद सात मई 2019 को शाह की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिक्की में रखकर जंगलों में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कहा- आत्मरक्षा में हत्या हुई
शाह की बहन इकरा ने कहा कि शाह बहुत दयालु था। वह साहसी था। वह सुपुत्र था। वह अच्छा भाई था। वह अच्छा दोस्त था। वह अच्छा चाचा था। पूनिया का कहना है कि शाह की हत्या आत्मरक्षा करते वक्त हुई थी। वह उस दौरान अकेला ही था।  हालांकि, कोर्ट ने आत्मरक्षा की दलीलों को खारिज करते हुए हत्या का आरोपी माना। कोर्ट ने पूनिया के साथ-साथ रनिल, मोहनाद रियाद और महमूद इस्माइल को भी हत्या का दोषी माना है। कोर्ट आने वाले समय पर सजा सुनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed