{"_id":"5f4ac2827f80da7b1c55b613","slug":"indian-origin-julu-rajkumar-conferred-with-3-honorary-titles-in-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका में 3 मानद उपाधियों से नवाजे गए भारतवंशी जुलु राजकुमार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण अफ्रीका में 3 मानद उपाधियों से नवाजे गए भारतवंशी जुलु राजकुमार
Sun, 30 Aug 2020 02:32 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 30 Aug 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Education Degree
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका की जुलु रियासत के एकमात्र भारतीय मूल के दत्तक राजकुमार ईश्वर रामलछमन को उनके परोपकारी कार्य के लिए तीन मानद उपाधियां दी गई हैं। रामलछमन को ‘लॉस एंजिलिस डेवलपमेंट चर्च एंड इंस्टिट्यूट’ की ओर से मानवतावाद और संघर्ष समाधान में मानद डॉक्टोरल डिग्री, ईसाई धार्मिक अध्ययन में मानद स्नातकोत्तर डिग्री और मानवतावाद व सामुदायिक विकास में मानद प्रोफेसर की डिग्री प्रदान की गई।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के गणतांत्रिक संविधान के पारंपरिक नेतृत्व प्रावधान के तहत जुलु राष्ट्र के राजा गुडविल ज्वेलीथिनी ने कहा, मैंने जब रामलछमन को गोद लिया तो उसे मभेका जुलु नाम दिया। मभेका का अर्थ है, मेरे लोगों की देखभाल करने वाला। क्वा जुलु-नटाल प्रांत के राज्य में अति गरीबों की सेवा करने में उनके योगदान के लिए मैंने यह नाम दिया था।
विज्ञापन