फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin hacker convicted for blackmailing 574 girls

574 लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले भारतीय मूल के हैकर को सजा

Thu, 07 Jan 2021 04:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Jan 2021 04:30 AM IST
विज्ञापन
Indian origin hacker convicted for blackmailing 574 girls
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter

भारतीय मूल के एक युवक को ब्लैकमेल, व्वॉयरिज्म (तांक झांक करने) और साइबर अपराध के लिए एक ब्रिटिश अदालत ने 11 साल कैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


युवक पर 574 लड़कियों व युवतियों के कंप्यूटर अकाउंट हैक करने के बाद उनका शोषण करने का दोष साबित हुआ है। बासिलडॉन क्राउन कोर्ट ने उसे 11 साल की कैद, पांच साल गंभीर अपराध निवारण आदेश और 10 साल तक उसका नाम यौन अपराध रजिस्टर में दर्ज रखने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


ब्रिटिश क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस (सीपीएस) के मुताबिक, 27 वर्षीय आकाश सोंधी ने 26 दिसंबर, 2016 से 17 मार्च, 2020 के बीच सैकड़ों सोशल मीडिया खातों में गैरकानूनी तरीके से सेंध लगाई और ब्लैकमेल करने का अपराध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश ने खासतौर पर स्नैपचैट खातों को अपना निशाना बनाया। उसकी अधिकतर शिकार 16 से 25 साल तक की उम्र की थी। सीपीएस ने बताया कि एसेक्स काउंटी में चेफोर्ड हंड्रेड के रहने वाले आकाश ने अपनी शिकार बनी लड़कियों से उनकी नग्न तस्वीरें मांगी। साथ ही ऐसा नहीं करने पर उनकी अंतरंग तस्वीरें उनके दोस्तों व परिजनों को भेज देने की धमकी भी दी।


सीपीएस के मुताबिक, कम से कम छह पीड़िताओं के मामलों में आकाश अपनी यह मांग पूरी करवाने में सफल भी हो गया। सीपीएस ने अदालत में आरोप लगाया कि आकाश की शिकार बनी युवतियों में से अधिकतर को गंभीर भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक नुकसान पहुंचा है, जबकि एक युवती ने आत्महत्या भी करने की कोशिश की।

करीब दर्जन भर लड़कियों की शिकायत मिलने पर 19 मार्च को पुलिस ने आकाश के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया था। आकाश ने हैकिंग, ब्लैकमेलिंग और व्यावरिज्म के 65 अपराध स्वीकार किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed