फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin former minister given extension to stay out of Singapore due to illness

Singapore: भ्रष्टाचार के मामले में फंसे भारतीय मूल के पूर्व मंत्री को राहत, 16 दिन और मिली बाहर रहने की अनुमति

Tue, 05 Mar 2024 09:51 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 05 Mar 2024 09:51 AM IST
सार

बढ़ी हुई अवधि के नियमों के अनुसार, ईश्वरन को प्रतिदिन वीडियो कॉल के जरिए अपनी बीमारी का अपडेट देना होगा। ईश्वरन अब 19 मार्च को सिंगापुर लौटेंगे। पूर्व मंत्री को 20 मार्च तक अपना पासपोर्ट करप्ट प्रैक्टिसेस इंवेस्टिगेशन ब्यूरो को सौंपना होगा।

विज्ञापन
Indian origin former minister given extension to stay out of Singapore due to illness
सिंगापुर के भारतवंशी नेता ईश्वरन (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

सिंगापुर में भारतीय मूल के पूर्व परिवहन मंत्री एस ईश्वरन को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया में बीमार पड़ने के बाद 16 दिनों के लिए सिंगापुर से बाहर रहने की अनुमति दी गई है। दरअसल, ईश्वरन पर भ्रष्टाचार के दो आरोप लगे हैं। उनके वकील ने अदालत में आवेदन किया था, जिसके बाद उन्हें सिंगापुर से बाहर रहने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


अतिरिक्त 16 दिन सिंगापुर से बाहर रहने की अनुमति 
ईश्वरन पर कई आरोप लगे हैं, जिसमें दो भ्रष्टाचार के आरोप भी शामिल हैं। उन्हें पिछले महीने अपने बेटे को यूनिवर्सिटी पहुंचाने के लिए 16 फरवरी से चार मार्च तक सिंगापुर छोड़कर ऑस्ट्रेलिया जाने की अनुमति दी गई थी। 
विज्ञापन


एक स्थानीय मीडिया के अनुसार, टॉर्नी-जनरल चैंबर्स (एजीसी) के प्रवक्ता ने बताया, "आज स्टेट कोर्ट्स में विशेष उल्लेख के तहत बचाव पक्ष ने ईश्वरन को देश से बाहर रहने की अनुमति 16 दिन यानी 19 मार्च तक बढ़ाने के लिए आवेदन दाखिल किया था क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया प्रवास के दौरान अस्वस्थ हो गए थे।" हालांकि, बयान में ईश्वरन की बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉल के जरिए देना होगा अपडेट
बढ़ी हुई अवधि के नियमों के अनुसार, ईश्वरन को प्रतिदिन वीडियो कॉल के जरिए अपनी बीमारी का अपडेट देना होगा। ईश्वरन अब 19 मार्च को सिंगापुर लौटेंगे। पूर्व मंत्री को 20 मार्च तक अपना पासपोर्ट करप्ट प्रैक्टिसेस इंवेस्टिगेशन ब्यूरो को सौंपना होगा।


ईश्वरन पर एक मंत्री के तौर पर कारोबारी ओंग बेंग सेंग से 200,000 सिंगापुर डॉलर से अधिक मूल्य की वस्तुएं प्राप्त करने के 24 मामलों का आरोप है। ओंग वह शख्स हैं जो 2008 में सिंगापुर में फॉर्मूला वन लेकर आए थे। इन कीमती वस्तुओं में सिंगापुर ग्रांड प्रिक्स (जीपी), ब्रिटेन में फुटबॉल मैच और म्यूजिक के टिकट शामिल हैं। उन पर न्याय की प्रक्रिया में बाधा डालने का भी आरोप है। भ्रष्ट आचरण जांच ब्यूरो ने पिछले साल 11 जुलाई को ईश्वरन को गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed