फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Origin Dr Ashish Jha named White House's new COVID-19 Response Coordinator

उपलब्धि: अमेरिका में कोरोना से न बिगड़ पाएं हालात, राष्ट्रपति बाइडन ने इस भारतवंशी को सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 17 Mar 2022 09:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 17 Mar 2022 09:20 PM IST
सार

झा की नियुक्ति की घोषणा करते हुए बाइडन के बयान में अमेरिका में प्रमुख लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों में से एक के रूप में उनके कार्यों की प्रशंसा की गई। झा ब्राउन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन हैं।

विज्ञापन
Indian Origin Dr Ashish Jha named White House's new COVID-19 Response Coordinator
डॉक्टर आशीष झा। - फोटो : ANI

विस्तार

दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई है। अमेरिका ने भी कोरोना पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। इस बीच व्हाइट हाउस ने गुरुवार को एलान किया कि भारतीय-अमेरिकी लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आशीष झा अगले महीने राष्ट्रपति जो बाइडन के कोविड-19 प्रतिक्रिया समन्वयक का पद संभालेंगे। व्हाइट हाउस ने कहा है कि बाइडन के कोविड-19 समन्वयक जेफ जेंट्स और उप समन्वयक नताली क्विलियन अगले महीने प्रशासन छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


झा की नियुक्ति की घोषणा करते हुए बाइडन के बयान में अमेरिका में प्रमुख लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों में से एक के रूप में उनके कार्यों की प्रशंसा की गई। झा ब्राउन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन हैं। बाइडन ने कहा, ‘‘जैसा कि हम महामारी के एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं कोविड-19 तैयारी की मेरी योजना पर अमल करने और कोविड से जोखिमों का प्रबंधन करने में डॉ. झा नौकरी के लिए एकदम सही व्यक्ति हैं।’’
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं जेफ जेंट्स और डॉ. झा दोनों की सराहना करता हूं कि उन्होंने एक सहज बदलाव सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम किया और मैं आने वाले महीनों में निरंतर प्रगति की आशा करता हूं।’’ बाइडन ने कहा कि अमेरिका कोविड से निपटने के वैश्विक प्रयास का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी किसी भी देश की तुलना में अन्य देशों को अधिक मुफ्त टीके पहुंचा रहा है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि महामारी से अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में संक्रमण से 9,68,300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 79,631,000 से अधिक मामले आ चुके हैं।

कौन हैं आशीष झा?

  • डॉ. झा भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक है। मूल रूप से वे बिहार से संबंध रखते हैं। यहीं इनका जन्म हुआ था। बाइडन ने उन्हें नियुक्त करते हुए कहा था कि वे यह घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हैं। 
  • डॉ. झा अमेरिका के प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों में से एक हैं। वे मैनेजमेंट एडवाइजर और राष्ट्रपति के पूर्व चीफ इकनॉमिक एडवाइजर जेफ जेंट्स की जगह लेंगे।
  • डॉ. झा को संक्रामक रोगों विशेषज्ञता हासिल है। फरवरी 2020 में उन्हें यूनिवर्सिटी स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ का प्रमुख नियुक्त किया गया था। 
  • डॉ. झा बिहार से अपने माता-पिता के साथ पहले कनाडा और फिर अमेरिका चले गए थे। वहां पर उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में बीए किया और बाद में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से एमडी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed