फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian origin doctor Manjeet Singh Riyat dies after being infected by coronavirus he was first Sikh in NHS

कोविड-19: ब्रिटेन में एक और भारतीय मूल के डॉक्टर का निधन, अमेरिका में तीन ने गंवाई जान

Tue, 21 Apr 2020 10:12 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 21 Apr 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
indian origin doctor Manjeet Singh Riyat dies after being infected by coronavirus he was first Sikh in NHS
भारतीय मूल के डॉक्टर मंजीत सिंह रियात (फाइल फोटो) - फोटो : University Hospitals of Derby and Burton Facebook

ब्रिटेन में एक और भारतीय मूल के डॉक्टर की कोरोना वायरस की चपेट में आने की वजह से सोमवार को मौत हो गई है। डॉक्टर का नाम मंजीत सिंह रियात है। जिनकी डर्बिशायर में डॉक्टर और मरीज बहुत इज्जत करते थे। वे आपातकालीन चिकित्सा सलाहकार थे।  

विज्ञापन


रियात ने 1992 में यूनिवर्सिटी ऑफ लेसेस्टर से अपनी मेडिकल की पढ़ाई की थी। वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के दुर्घटना और आपातकालीन सेवा में सलाहकार बनने वाले पहले सिख थे। उनके अस्पताल के ट्रस्ट ने बताया कि उन्होंने डर्बीशायर में आपातकालीन चिकित्सा सेवा निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स ऑफ डर्बी एंड बर्नटन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गैविन बॉयल ने कहा, 'मैं मंजीत रियात को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं जिनका आज निधन हो गया है। वह अविश्वसनीय रूप से आकर्षक व्यक्ति थे जिन्हें सभी प्यार करते थे। वे अस्पताल में बहुत सारे लोगों को जानते थे। हम उन्हें बहुत ज्यादा याद करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रियात की सहकर्मी सुसी बेविट ने कहा, '2003 में मंजीत डर्बीशायर रॉयल इन्फर्मरी में आपातकालीन चिकित्सा में चार में से एक सलाहकार बने थे। मंजीत की एक सहकर्मी, पर्यवेक्षक और संरक्षक के रूप में काफी इज्जत की जाती थी। करियर के दौरान उनका शिक्षण और चिकित्सा शिक्षा में योगदान को लेकर जुनून बना हुआ था। उनके पास कई कौशल थे, लेकिन आपातकालीन चिकित्सा सलाहकार के रूप में वे बेहतरीन थे।' रियात के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। इससे पहले महीने की शुरुआत में भारतीय मूल के डॉक्टर जीतेंद्र कुमार राठौड़ की मौत हो गई थी।


अमेरिका में तीन डॉक्टर्स की मौत
पिछले हफ्ते कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे तीन भारतीय डॉक्टर्स की मौत हो गई। अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमित का इलाज करने के दौरान डॉक्टर माधवी कोरोना की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई। इसी तरह न्यूजर्सी में कोरोना मरीज की जांच कर रहे एक डॉक्टर के चेहरे पर मरीज ने उल्टी कर दी। जिसके बाद वह संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्हें बचाया नहीं जा सका। न्यूजर्सी में ही 43 साल की किडनी रोग विशेषज्ञ प्रिया खन्ना की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed