US: परिवार की हत्या करने की कोशिश के आरोप में सजा काट रहा डॉक्टर, कोर्ट से मेंटल हेल्थ के इलाज की मांग की
US: अमेरिका में अपने परिवार की हत्या की कोशिश करने के आरोप में सजा काट रहे भारतीय मूल के डॉक्टर ने कोर्ट से मेंटल हेल्थ डायवर्सन की मांग की है।
विस्तार
अमेरिका में अपने परिवार की हत्या की कोशिश करने के आरोप में सजा काट रहे एक 41 वर्षीय भारतीय मूल के डॉक्टर ने कोर्ट से जेल की सजा के बजाय मेंटल हेल्थ डायवर्सन की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर ने पेसिफिक कोस्ट हाईवे पर अपनी टेस्ला कार से अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों को मारने की कोशिश की थी।
बता दें कि डॉक्टर धर्मेश ए पटेल पर जनवरी में हत्या के तीन मामले दर्ज किए गए थे। आरोपी पर अपनी पत्नी और दो बच्चों को जानबूझ कर चट्टान से नीचे गिराने का आरोप है।
पत्नी और बच्चों को चट्टान से गिराने की कोशिश
KRON-TV ने शनिवार को बताया कि उसने अपनी टेस्ला कार से कैलिफोर्निया हाईवे 1 के पास अपनी पत्नी और बच्चों को चट्टान ने नीचे गिराने की कोशिश की थी। यह घटना इसी साल 3 जनवरी को हुई थी। हालांकि, दुर्घटना में तीनों लोग बच गए थे।
जानबूझकर चट्टानों में ले गया कार
पटेल की पत्नी का कहना है कि उसके पति ने घटना से पहले अपने परिवार से कहा था कि वह चट्टान से नीचे उतरेगा देगा। फ्रांसिस्को क्रॉनिकल अखबार का कहना है कि कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार पटेल की पत्नी ने बताया कि वह एक डॉक्टर है और वह जानबूझकर चट्टान में गाड़ी लेकर गया था।
कार के टायर में दिक्कत आ रही थी दिक्कत
रिपोर्ट में कहा गया है कि पटेल ने खुद को दोषी नहीं माना है। साथ ही उसने अपने मेजर डिप्रेसिव डिसऑर्डर (MDD) डाइअग्नोसस के कारण मेंटल हेल्थ डायवर्जन की मांग की है। उसने दावा किया है कि जब वह कैलिफोर्निया स्थित चट्टान से 250 फुट नीचे उतरा तो उसकी टेस्ला मॉडल Y कार के टायर में दिक्कत आ रही थी।
फिलहाल जेल में है पटेल
बता दें कि पटेल कैलिफोर्निया के पासाडेना का रहने वाला है। फिलहाल उसे जेल में रखा गया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को पटेल ने बताया कि उस दिन वह टायर में हवा डालने के लिए तीन बार गैस स्टेशनों पर रुका था।
हादसे में पत्नी को लगी गंभीर चोटें
उल्लेखनीय है कि हादसे में पटेल के पैर में चोट आई थी, जबकि उसकी पत्नी नेहा को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, गनीमत यह रही कि उनका चार साल का बच गया, लेकिन एक सात साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।