{"_id":"60c457abc2a6b16026379c00","slug":"indian-origin-covid-19-professionals-will-be-honored-at-the-birthday-evening-of-queen-of-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के जन्मदिन पर भारतवंशी कोविड-19 पेशेवर होंगे सम्मानित, जारी की सूची","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के जन्मदिन पर भारतवंशी कोविड-19 पेशेवर होंगे सम्मानित, जारी की सूची
Sat, 12 Jun 2021 12:13 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:13 PM IST
सार
ब्रिटेन की महारानी के जन्मदिन पर सम्मानित होने वालों में भारतवंशी स्वास्थ्य विशेषज्ञों और समुदाय की मदद करने वाले पेशेवर भी शामिल हैं। इसमें कोलकाता में जन्मी दिव्या चड्ढा मानेक का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय
- फोटो : Instagram/queenelizabethiiuk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की महारानी के जन्मदिन पर सम्मानित होने वालों की सूची में कोविड-19 रोधी टीके के परीक्षण के दौरान शामिल भारतवंशी स्वास्थ्य विशेषज्ञों और समुदाय की मदद करने वाले पेशेवरों के नाम शामिल हैं। यह सूची शुक्रवार शाम जारी की गई।
विज्ञापन
कोलकाता में जन्मी दिव्या चड्ढा मानेक को टीका के क्षेत्र में अनुसंधान, विकास और इसके बाद क्लिनिकल ट्रायल में भूमिका और महामारी के दौरान सेवाओं के लिए ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (ओबीई) से सम्मानित किया गया है। मानेक वर्तमान में ब्रिटिश सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (एनआईएचआर) क्लिनिकल रिसर्च नेटवर्क में बिजनेस डेवलपमेंट और मार्केटिंग की निदेशक हैं।
विज्ञापन
मानेक युवावस्था में ही ब्रिटेन आ गई थीं। उन्होंने कहा, ‘‘यह सम्मान न सिर्फ मुझे बल्कि ब्रिटेन में टीका अनुसंधान में शामिल सभी लोगों को मान्यता देता है। जब मैं भारत से ब्रिटेन आई थी तब मैं 18 साल की थी। मेरे पिता ने विमान का टिकट और 500 पाउंड दिए थे और कहा था कि अच्छे बने रहो, अच्छा करो और कुछ अभूतपूर्व करो जिससे कि तुम महारानी से मिल सको’।
विज्ञापन
पिछले साल मैंने अपने पिता को खो दिया लेकिन यह सम्मान सच में ऐसा एहसास दिलाता है जैसे मैंने उनकी ओर से वाकई में कुछ अच्छा किया हो। इस सम्मान के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। मानेक के अलावा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के बाल संक्रमण विशेषज्ञ प्रोफेसर एंड्रयू पोलार्ड को विशेषकर कोविड-19 के दौरान जनस्वास्थ्य में सेवा और ऑक्सफोर्ड टीका समूह के निदेशक के तौर पर ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीका के विकास में भूमिका के लिए नाइटहुड से सम्मानित किया गया।
महारानी के जन्मदिन पर सम्मानित किए जाने वालों की सूची हर साल जारी की जाती है। सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की 2021 की सूची में शामिल अन्य 30 से अधिक भारतवंशियों में ओबीई श्रेणी में जसविंदर सिंह राय, मेंबर्स ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (एमबीई) की श्रेणी में देविना बनर्जी, अनूप जीवन चौहान, डॉ अनंतकृष्णन रघुराम के नाम शामिल हैं।