फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin congressman raja krishnamoorthi won third time consecutively

समोसा कॉकस: चारों भारतीय अमेरिकी डेमोक्रेट्स फिर विजयी

Thu, 05 Nov 2020 08:05 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 05 Nov 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
Indian origin congressman raja krishnamoorthi won third time consecutively
समोसा कॉकस के जीते हुए प्रत्याशी राजा कृष्णमूर्ति, नीरज अंतानी, डॉ. अमी बेरा और रो खन्ना - फोटो : Twitter

डेमोक्रेट्स की ओर से प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव में उतरे चार भारतीय प्रत्याशियों डॉ. अमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और राजा कृष्णमूर्ति ने जीत हासिल की है। इन जनप्रतिनिधियों को 'समोसा कॉकस' के नाम से पहचाना जाता है। एक अन्य प्रत्याशी डॉ. हीरल टिपिरनेनी भी एरिजोना में अपनी सीट पर रिपब्लिकन प्रत्याशी डेविड स्किवकर्ट से आगे थीं। अगर वे जीतीं तो जयपाल के बाद हाउस में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय-अमेरिकी महिला होंगी। चारों विजयी डेमोक्रेट्स के अलावा उपराष्ट्रपति पद की प्रत्याशी व सीनेटर कमला हैरिस भी इस समोसा कॉकस का हिस्सा हैं।

विज्ञापन


29 साल के नीरज ओहायो से पहली बार चुने गए भारतीय-अमेरिकी
29 साल के नीरज अंतानी पहले ऐसे भारतीय-अमेरिकी बने हैं जो ओहायो राज्य से सीनेट के लिए चुने गए हैं। वे रिपब्लिकन पार्टी से हैं और उन्होंने सीनेट के छठे जिले में डेमोक्रेट्स के मार्क फोगल को पराजित किया है। जीत पर उन्होंने कहा कि 'कभी उनके दादा-दादी अंग्रेजी शासन में जिए, लेकिन आज अमेरिकी जनता ने उन्हें जिताया, जो इस देश की खूबसूरती है।' राजनीति विज्ञान से स्नातक नीरज इससे पहले 23 वर्ष की उम्र में ओहायो से प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए थे। उन्हें देश का सबसे युवा प्रतिनिधि करार दिया गया था।
विज्ञापन


लगातार पांचवीं बार जीते बेरा
55 साल के डॉ. अमी बेरा समोसा कॉकस के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया के सातवें कांग्रेस जिले में लगातार पांचवी बार जीत हासिल की है।

प्रमिला जयपाल ने क्रेग कैलर को हराया
55 सालकी प्रमिला जयपाल ने रिपब्लिकन क्रेग कैलर को 70 प्रतिशत के अंतर से पराजित किया है। उन्हें 3.44 लाख वोट मिले और कैलर को मात्र 61.9 हजार। वे लगातार तीसरी वार वाशिंगटन के सातवें कांग्रेस जिले से जीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार तीसरी बार खन्ना ने जीत हासिल की
44 साल के रो खन्ना ने कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेस जिले में रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी एक और भारतीय अमेरिकी रितेश टंडन को परास्त किया। 48 साल के रितेश के मुकाबले उन्हें 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। यह खन्ना की लगातार तीसरी जीत है।


राजा कृष्णमूर्ति ने भी लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की
भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति लगातार तीसरी बार अमेरिकी कांग्रेस के निम्न सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए चुन लिए गए हैं। नई दिल्ली में जन्मे 47 वर्षीय कृष्णमूर्ति ने आसानी से लिबरटेरियन पार्टी उम्मीदवार प्रेस्टन नेल्सन को हरा दिया। उन्हें 71 प्रतिशत वोट मिले हैं।  राजा कृष्णमूर्ति को ही समोसा कॉकस नाम देने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed