{"_id":"62cd95851ac7512e6e5ca1ad","slug":"indian-origin-british-leader-rishi-sunak-begins-campaign-for-pm-and-conservative-party-leader-claims-boris-johnson-has-good-heart-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: ऋषि सुनक ने पीएम पद के लिए शुरू किया प्रचार अभियान, पूर्व प्रधानमंत्री जॉनसन को बताया नेकदिल नेता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: ऋषि सुनक ने पीएम पद के लिए शुरू किया प्रचार अभियान, पूर्व प्रधानमंत्री जॉनसन को बताया नेकदिल नेता
Tue, 12 Jul 2022 09:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 12 Jul 2022 09:08 PM IST
सार
ब्रिटेन में जन्मे 42 वर्षीय भारतीय मूल के नेता ने स्वीकार किया कि उनकी अपने पूर्व ‘बॉस’ के साथ कुछ मुद्दों पर असहमति थी, लेकिन उन्होंने जॉनसन की एक नेकदिल वाले व्यक्ति के रूप में सराहना भी की।
विज्ञापन
ऋषि सुनक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व के लिए अपने चुनाव प्रचार अभियान की आधिकारिक शुरुआत कर दी। उन्होंने अपने संबोधन में एक सकारात्मक अभियान चलाने का वादा किया। उन्होंने दावा किया कि उनके अभियान में निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को नकारात्मक रूप में पेश नहीं किया जाएगा।
ब्रिटेन के पूर्व वित्तमंत्री और भारतीय मूल के ऋषि सुनक प्रधानमंत्री पद की दौड़ में अपने नामांकन के लिए संसद के 20 समर्थकों के साथ शामिल हुए। वह प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जगह लेने के लिए अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें पहले ही दिन बीस कंजर्वेटिव सांसदों का समर्थन मिला है।
पीएम पद की दौड़ के लिए प्रतिस्पर्धा का नामांकन शुरू हो चुका है। उम्मीदवारों के पास अपना नामांकन हासिल करने के लिए स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे तक का समय है। इसमें व्यापार मंत्री पेनी मॉर्डोंट, नए वित्तमंत्री नदीम जाहवी और टोरी बैकबेंचर टॉम ट्युगेंडेट शामिल हैं। ये सभी कम से कम 20 सांसदों का समर्थन पाने को बेताब हैं। अन्य उम्मीदवारों में भारतवंशी अटॉर्नी जनरल सुएला ब्रेवरमैन, विदेश मंत्री लिज ट्रस, पूर्व विदेश मंत्री जेरेमी हंट व स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद भी शामिल हैं। कहा जाता है कि भारतीय मूल की गृहमंत्री प्रीति पटेल अभी भी अपने नाम पर विचार कर रही हैं और कंजर्वेटिव पार्टी के ब्रेग्जिट विंग नेता के समर्थन के साथ दौड़ में देर से प्रवेश कर सकती हैं।
विज्ञापन
नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा 5 सितंबर को
बोरिस जॉनसन का स्थान लेने वाले ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के नए नेता एवं नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा पांच सितंबर को की जाएगी। टोरी के नाम से जानी जाने वाली पार्टी के नेतृत्व के चुनाव के लिए जिम्मेदार निकाय ने सोमवार को यह जानकारी दी। नया पीएम निवर्तमान बोरिस जॉनसन की जगह लेगा। 1922 कमेटी ऑफ कंजर्वेटिव बैकबेंच के सांसदों ने चुनाव के लिए समय सारिणी और नियम निर्धारित किए। प्रधानमंत्री पद के लिए अब तक 11 लोग दावेदारी पेश कर चुके हैं। समिति के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रैडी ने कहा, निश्चित ही पांच सितंबर को हमारे पास पार्टी का नया नेता होगा।
सुनक बोले, जॉनसन के साथ थी असहमति
ब्रिटेन में जन्मे 42 वर्षीय भारतीय मूल के नेता ने स्वीकार किया कि उनकी अपने पूर्व ‘बॉस’ के साथ कुछ मुद्दों पर असहमति थी, लेकिन उन्होंने जॉनसन की एक नेकदिल वाले व्यक्ति के रूप में सराहना भी की। सुनक ने लंदन में अपने अभियान के शुरुआती संबोधन में कहा, ‘‘बोरिस जॉनसन उन सबसे विशिष्ट व्यक्तियों में से एक हैं जिनसे मैं अपने जीवन में मिला हूं। लोग उनके बारे में कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन उनका दिल अच्छा है।’’
उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या मैं उनसे असहमत था? जी हां, कई बार। क्या उनमें कमियां हैं? हां - और हम सभी में भी कमियां हैं। क्या सब ठीक नहीं था? हां, और इसलिए मैंने इस्तीफा दिया। लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं, मैं उस इतिहास को फिर से लिखने में हिस्सा नहीं बनूंगा जिसमें बोरिस को बदनाम करने, उनकी गलतियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने या उनके प्रयासों को नकारने का प्रयास किया जाए।’’ सुनक ने इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है।
जॉनसन ने पिछले हफ्ते ही कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा दे दिया, जिससे टोरी के नाम से प्रसिद्ध पार्टी के नेतृत्व के लिए चुनाव शुरू हो गया, जो सितंबर में उनका उत्तराधिकारी बनेगा। जॉनसन के कार्यकाल में सरकार को हिलाकर रख देने वाले कई घोटाले हुए जिसके कारण अपने मंत्रिमंडल के भीतर ही उन्हें अभूतपूर्व विद्रोह का सामना करना पड़ा।