फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin american man pleads guilty to wire fraud charges in US

भारतीय मूल का अमेरिकी 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी मामले में दोषी करार

Wed, 09 Oct 2019 10:00 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 09 Oct 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Indian origin american man pleads guilty to wire fraud charges in US
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को अपने नियोक्ता के साथ 12 करोड़ रुपये से ज्यादा रुपये की योजना की धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया है। मैरीलेंड के सरकारी वकील और फेडरल जांच एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि राकेश कौशल को पिछले हफ्ते धोखाधड़ी के आरोपों में दोषी ठहराया गया है। 

विज्ञापन


धोखाधड़ी के आरोप में बंद राकेश कौशल को अधिकतम 20 साल की सजा सुनाई जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, कौशल को अगस्त 2015 और जनवरी 2017 के बीच एक कंपनी द्वारा नियुक्त किया गया था, जो मुख्य रूप से संघीय सरकारी एजेंसियों को निर्माण और डिजाइन सेवाएं दिया करती थी।
विज्ञापन


कंपनी का मुख्यालय मेरीलैंड में है। इवान विक्टर थ्रान, डिकर्सन और बेल्सविले, मैरीलैंड में काम करने वाली तीन निर्माण कंपनियों के मालिक और अध्यक्ष थे।

66 साल के बुजुर्ग कौशल ने स्वीकार किया कि उन्होंने थ्रान के साथ मिलकर तीन थ्रान कंपनियों द्वारा कथित तौर पर किए गए काम के लिए फर्जी भुगतान करके मैरीलैंड स्थित कंपनी को धोखा देने की साजिश रची, जिसकी खुद कौशल ने समीक्षा की और मंजूरी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजकों ने कहा कि कौशल ने कुल 650 मिलियन अमरीकी डालर की धोखाधड़ी की, जिसमें उनके एक व्यक्तिगत बैंक खाते से भारत में एक खाते में पैसे भेजे गए, जहां एक और व्यक्ति भी धोखाधड़ी में शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed