फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian newspaper found in the remnants of a 1966 plane crash on a French glacier

54 साल से ग्लेशियर में 'दबा' था भारत का सुनहरा इतिहास, बर्फ पिघली तो दिखे निशान 

Tue, 14 Jul 2020 07:56 PM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, लंदन Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 14 Jul 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Indian newspaper found in the remnants of a 1966 plane crash on a French glacier
सांकेतिक तस्वीर

पश्चिमी यूरोप के मोंट ब्लैंक पर्वत के पिघलते हुए ग्लेशियर से भारतीय समाचार पत्र की 1966 की प्रतियां मिली हैं, जिसमें इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए ‘भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री’ शीर्षक से खबर छपी है। दरअसल इसी पर्वत पर 54 साल पहले 24 जनवरी, 1966 को एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

विज्ञापन


ये अखबार उसी मलबे में मिले हैं। विमान के मलबे और अखबार का पता कैफे चलाने वाले टिमोथी मोटिन ने लगाया है। टिमोथी ने कहा कि हर बार हम कुछ दोस्तों के साथ फ्रेंच ग्लेशियर पर जाते थे और जहाज के मलबे को देखते थे। इसमें नेशनल हेराल्ड और इकनोमिक टाइम्स सहित दर्जनों अखबारों की प्रतियां मिली हैं। 
विज्ञापन


टिमोथी के अनुसार ये अखबार अभी भी बहुत ही अच्छी स्थिति में हैं। आप इन्हें आसानी से पढ़ भी सकते हैं। बोसोन ग्लेशियर यूरोप का सबसे बड़ा ग्लेशियर है और मोंट बलैंड पश्चिमी यूरोप की सबसे ऊंची पर्वतमाला है। यूं तो टिमोथी मोटिन और उनके दोस्तों को बर्फ के पिघलने पर अक्सर कुछ न कुछ मिलता रहा है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में अखबारों का मिलना असमान्य है। उन्होंने बताया कि अभी इन अखबारों को कैफे में ही रखा गया है, लेकिन बाद में इन्हें किसी म्यूजियम को दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

विमान हादसे में मारे गए थे 117 लोग 

24 जनवरी, 1966 को मोंट ब्लैंक पर एयर इंडिया का बोइंग विमान 'कंचनजंगा' दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुखद हादसे में 117 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा इसी क्षेत्र में 1950 में भी एक अन्य भारतीय विमान 'मालाबार प्रिंसेज' क्रैश हो गया था। इसमें 48 लोगों की जान गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed