फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Nationals In China excited to welcome PM Narendra Modi

China: पीएम मोदी के स्वागत के लिए प्रवासी भारतीय उत्साहित, बोले- चीन और भारत के होंगे आने वाले पच्चीस साल

Sat, 30 Aug 2025 02:08 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तियानजिन (चीन)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तियानजिन (चीन) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 30 Aug 2025 02:08 PM IST
सार

China: चीन में रहने वाला प्रवासी भारतीय समुदाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए उत्साहित है। प्रधानमंत्री मोदी यहां शंघाई सहयोग सम्मेलन (एससीओ) की शिखर बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। अमेरिका के साथ संबंधों में कड़वाहट के बीच उनका यह अहम दौरा हो रहा है। 

विज्ञापन
Indian Nationals In China excited to welcome PM Narendra Modi
चीन के तियानजिन में प्रवासी भारतीय - फोटो : एक्स/एएनआई/वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जापान का दौरा पूरा करने के बाद चीन के लिए रवाना हो चुके हैं। तियानजिन में रहने वाला प्रवासी भारतीय समुदाय उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित है। यहां रहने वाले एक प्रवासी भारतीय ने कहा, मैं बीते 17 वर्षों से यहां रह रहा हूं। हमें बहुत खुशी हो रही है। जब हमें पता चला कि वह (पीएम मोदी) चीन आ रहे हैं, तो हम अपनी खुशी रोक नहीं पाए। हम अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सके। उन्होंने हमारे देश के लिए जो किया है, वह अभूतपूर्व है और भारत की पहचान को वैश्विक मंच पर मजबूत की है। 
विज्ञापन


एक अन्य प्रवासी भारतीय ललित शर्मा ने कहा, मैं मोहाली से हूं। मैं बीते तीस वर्षों से चीन में रह रहा हूं। जबसे हमें पता चला है कि पीएम मोदी चीन आ रहे हैं, हम बहुत उत्साहित हैं। हमने तय किया हैकि वह जहां भी जाएं, हम उनका स्वागत जरूर करेंगे। हम यहां कल रात ही पहुंच गए थे और अब बेसब्री से उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। भारत और चीन के बीच तनाव काफी हद तक कम हो गया है और दोनों देशों के बीच अपार संभावनाएं हैं। आने वाले पच्चीस साल चीन और भारत के होंगे।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन को झटका, संघीय जज ने अवैध प्रवासियों के तेजी से निर्वासन पर लगाई अस्थायी रोक
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रवासी भारतीय पूरण चंद जैसवानी ने कहा, मैं बीस वर्षों से चीन में रह रहा हूं। हम सात साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहे हैं और उनके स्वागत को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वह यहां तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रहे हैं। हम दक्षिण चीन से बड़ी संख्या में यहां उनका स्वागत करने पहुंचे हैं।  

भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के चीन दौरे से पहले 'वन्दे मातरम्' गाया। वहीं, सितार बजाने वाली चीन की लियू हुआयुआन ने कहा, मेरा अंग्रेजी नाम क्रिस्टीना है। मुझे आज बहुत उत्साह महसूस हो रहा है। 2002 से मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय में चार साल तक पढ़ाई की है। मैंने वहां एमए किया। मेरे गुरु देबू चौधरी हैं। मुझे भारतीय संगीत बहुत पसंद है और अब मेरे पास कई छात्र हैं, जिन्हें मैं सितार सिखाती हूं। 


चीन में संतूर बजाने वाली मी शुआन्ये कहती हैं, मेरा अंग्रेजी नाम मिमी है। मैंने पंडित भजन सोपोरी और पंडित अभय रुस्तम सोपोरी से लगभग पांच या छह साल तक संतूर सीखा है और मैं कश्मीर के सोपोरी सूफियाना घराने की दसवीं पीढ़ी से हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हम एक बहुत प्रसिद्ध भारतीय गीत, 'वंदे मातरम्' बजाएंगे... हमें उम्मीद है कि उन्हें यह पसंद आएगा... यह पहला मौका है जब मैं किसी महान व्यक्ति से मिल रही हूं। 

तबला बजाने वाली झुआंग जिंग कहती हैं, मेरा भारतीय नाम संगीत है। मैं मिन्जू विश्वविद्यालय में शिक्षक हूं... मैंने 18 साल पहले तबला सीखना शुरू किया था क्योंकि उस समय मैं अपनी पीएचडी कर रही थी और मुझे तबला पर कुछ शोध करना था। मैंने उस्ताद अकबर खान से तबला सीखा... मेरे लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना बहुत बड़ी बात है और मैं बहुत समय से भारतीय संगीत सीख रही हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed