{"_id":"63e2889a76bddd714f7b8e98","slug":"indian-man-arrested-for-killing-compatriot-in-us-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में हमवतन की हत्या के आरोप में भारतीय गिरफ्तार, पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब करता था अखिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में हमवतन की हत्या के आरोप में भारतीय गिरफ्तार, पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब करता था अखिल
Tue, 07 Feb 2023 10:51 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 07 Feb 2023 10:51 PM IST
सार
तेलंगाना का रहने वाला महांकाली (मृतक) करीब 13 महीने पहले अमेरिका पहुंचा था। वह एक विश्वविद्यालय में पढ़ रहा था और एक गैस स्टेशन पर पार्ट-टाइम नौकरी भी कर रहा था।
विज्ञापन
Raviteja Goli, Akhil Sai Mahankali
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के अलबामा राज्य में एक हमवतन की मौत के सिलसिले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मोंटगोमरी के पुलिस अधिकारियों ने रवितेजा गोली (23 वर्षीय) पर अखिल साईं महांकाली (25 वर्षीय) की हत्या का आरोप लगा है।
मोंटगोमरी एडवर्टाइजर अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस और दमकल कर्मियों ने रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे पूर्वी बुलेवार्ड के ब्लॉक-9 में महांकाली को गोली लगने के बाद घायल पाया। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक और आरोपी दोनों अलबामा की राजधानी मोंटगोमरी के रहने वाले हैं। गोली अब मोंटगोमरी जेल में है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तेलंगाना का रहने वाला महांकाली करीब 13 महीने पहले अमेरिका पहुंचा था। वह एक विश्वविद्यालय में पढ़ रहा था और एक गैस स्टेशन पर पार्ट-टाइम नौकरी भी कर रहा था।
विज्ञापन