{"_id":"6126f2bf8ebc3e7a012f9a23","slug":"indian-family-is-richest-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा: भारतवंशी परिवार अमेरिका में सबसे समृद्ध, 79 फीसदी भारतीय अमेरिकी ग्रेजुएट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दावा: भारतवंशी परिवार अमेरिका में सबसे समृद्ध, 79 फीसदी भारतीय अमेरिकी ग्रेजुएट
Thu, 26 Aug 2021 07:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:18 AM IST
सार
भारतीय मूल के लोगों की कंप्यूटर विज्ञान, वित्तीय प्रबंधन और चिकित्सा सहित कई उच्च-भुगतान वाले क्षेत्रों की नौकरियों में अच्छी खासी हिस्सेदारी है। अमेरिका में कुल नौ फीसद डॉक्टर भारतीय मूल के हैं, उनमें से आधे से ज्यादा अप्रवासी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में हालिया जनगणना के आंकड़ों के आधार पर दावा किया गया है कि भारतवंशी परिवार अमेरिका में सबसे समृद्ध हैं। न्यू यॉर्क टाइम्स के विश्लेषण के अनुसार अमेरिका में भारतीय परिवारों की औसत आय 123,700 डॉलर सालाना है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत 63,922 डॉलर सालाना है।
विज्ञापन
इसी तरह स्नातक करने वालों का राष्ट्रीय औसत जहां 34 फीसदी है, वहीं 79 फीसदी भारतीय अमेरिकी ग्रेजुएट हैं। पारिवारिक आय के मामले में भारतीय अमेरिका में रह रहे अन्य एशियाई समूहों में भी सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
ताइवानी और फिलिपिनो क्रमशः 97,129 अमरीकी डाॅलर और 95,000 अमरीकी डॉलर की औसत पारिवारिक आय के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। राष्ट्रीय स्तर पर 33 प्रतिशत की तुलना में केवल 14 प्रतिशत भारतीयों ने औसत घरेलू आय 40,000 अमरीकी डाॅलर से कम बताई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय मूल के लोगों की कंप्यूटर विज्ञान, वित्तीय प्रबंधन और चिकित्सा सहित कई उच्च-भुगतान वाले क्षेत्रों की नौकरियों में अच्छी खासी हिस्सेदारी है। अमेरिका में कुल नौ फीसद डॉक्टर भारतीय मूल के हैं, उनमें से आधे से ज्यादा अप्रवासी हैं।
2016 से वेस्ट वर्जीनिया में काम कर रहे बाल मनोचिकित्सक डॉ. निहित गुप्ता और उनकी नेफ्रोलॉजिस्ट पत्नी डॉ. शिखा जायसवाल कहती हैं कि अमेरिका ने उन्हें हकीकत में गले लगाया है। पूरे राज्य उनके काम को महत्व दिया जाता है, क्योंकि वहां उनकी जरूरत है। एजेंसी
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में एशियाई लोगों को राजनीतिक दबदबा भी बढ़ रहा है। यूएसए में एशियाई लोगों की संख्या पिछले तीन दशकों में करीब तीन गुना बढ़ गई है। इसके अलावा एशियाई अमेरिका में सबसे तेजी से बढ़ रहे चार बड़े नस्लीय और जातीय समूहों में शामिल हैं।
अमेरिका में फिलहाल करीब चालीस लाख भारतवंशी रह रहे हैं, जिनमें से 16 लाख वीजा धारक हैं, 14 लाख स्थानीय नागरिक हैं और एक लाख अमेरिका में ही जन्मे हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि यूएसए में पैदा हुए ज्यादातर एशियाई कम उम्र के हैं, आधे तो अभी बच्चे हैं। वे उन नागरिकों के बच्चे हैं, जो एक पीढ़ी पहले देश में आकर बसे थे। तेजी से बढ़ते हुए समुदाय के तौर पर अब एशियाई अमेरिका की चुनावी राजनीति में भी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।