फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian embassy employees leave afghanistan iaf takes off from kabul

अफगानिस्तान संकट: काबुल से जामनगर पहुंचा भारतीय वायुसेना का विमान, 120 से ज्यादा लोग लौटे स्वदेश

Tue, 17 Aug 2021 08:14 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 17 Aug 2021 08:14 PM IST
सार

काबुल में बिगड़ते हालात के बीच भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारियों को भारत लाया गया है।  वायुसेना का विमान गुजरात के जामनगर हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। वतन लौटने पर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन
indian embassy employees leave afghanistan iaf takes off from kabul
जामनगर पहुंचा भारतीय वायुसेना का विमान - फोटो : ANI

विस्तार

काबुल एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना का C-17 विमान गुजरात के जामनगर हवाई अड्डे पर पहुंच गया। भारतीय राजदूत आर एस टंडन भी स्वदेश लौट गए हैं। विमान में 120 से ज्यादा लोग सवार थे,  अफगानिस्तान से भारत लौटने पर लोग खुश नजर आ रहे हैं। गुजरात के जामनगर पहुंचने पर उनका विशेष स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो चुका है। तालिबानियों के कब्जे से अफगानिस्तान के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अफगान में रह रहे लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं।

विज्ञापन

 

भारत ने सुरक्षा परिषद में उठाया मुद्दा
बता दें कि काबुल में भारत के करीब पांच सौ से अधिक लोग फंसे हुए हैं। भारत सरकार द्वारा वायुसेना के C-19 एयरक्राफ्ट के जरिए लोगों को निकाला जा रहा है। सोमवार को करीब 46 लोग वापस आए हैं। वहीं, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भी इस मसले को उठाया है और दुनिया को अफगानिस्तान पर गौर करने को कहा है। समाचार एजेंसी एएनआई को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, अफगान से भारत लौटने वाले भारतीय सुरक्षित इलाकों में हैं और उन्हें एक या दो दिनों में सुरक्षित वापस लाया जाएगा। सोमवार को विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत सरकार अफगानिस्तान की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को लाने के लिए स्पेशल सेल भी गठित किया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। ये नंबर हैं- +91-11-49016783, +91-11-49016784, +91-11-49016785, साथ ही एक वॉट्सऐप नंबर- +91-8010611290 और ईमेल आईडी- SituationRoom@mea.gov.in भी जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने अफगान नागरिकों के लिए वीजा की नयी श्रेणी की घोषणा की
वहीं गृह मंत्रालय ने अफगानिस्तान में मौजूदा हालात को देखते हुए भारत आने की इच्छा रखने वाले अफगान नागरिकों की अर्जियों पर जल्द फैसलों के लिए वीजा की नई श्रेणी की घोषणा की।अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर कब्जा जमाने के दो दिन बाद यह घोषणा की गई है।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘गृह मंत्रालय अफगानिस्तान में मौजूदा हालात को देखते हुए वीजा प्रावधानों की समीक्षा की है। भारत में प्रवेश के लिए वीजा अर्जियों पर जल्द फैसला लेने के लिए ‘ई-आपातकालीन एवं अन्य वीजा’ की नई श्रेणी बनाई गई है।’

विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री के बीच बातचीत
विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अफगानिस्तान में हालिया घटनाक्रमों को लेकर सोमवार को बातचीत की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि दोनों शीर्ष राजनयिकों ने अफगानिस्तान संबंधी हालात पर चर्चा की।




इसके कुछ ही देर बार जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘(अमेरिका के विदेश मंत्री) ब्लिंकन के साथ अफगानिस्तान में हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा की। हमने काबुल में हवाईअड्डा संचालन बहाल करने की अत्यधिक आवश्यकता पर बल दिया। हम इस संबंध में अमेरिकी प्रयासों की बहुत सराहना करते हैं।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed