फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian embassy advises Indians to reschedule non-essential travel as UAE reels through floods

Dubai Flood: भारी बारिश से दुबई की सड़कों पर सैलाब, भारतीय दूतावास की सलाह- जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें

Fri, 19 Apr 2024 02:15 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2024 02:15 PM IST
सार

इस सप्ताह रिकॉर्ड बारिश के बाद दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई थी। इससे यहां के लोग उबरने की कोशिश कर रहे हैं। दूतावास ने शुक्रवार को जारी एडवायजरी में कहा कि अधिकारी परिचालन को सामान्य करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Indian embassy advises Indians to reschedule non-essential travel as UAE reels through floods
दुबई में बाढ़ - फोटो : PTI

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई ) और ओमान में आए तूफान से रिकॉर्ड बारिश हुई। इससे यहां हालात बद से बदतर हो गए हैं। पूरे शहर में पानी भरा है। यातायात ठप हो गया और लोग अपने घरों में फंस गए। इतना ही नहीं, दुबई से दिल्ली आने-जाने वाली कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इस बीच, यूएई में भारत के वाणिज्य दूतावास ने दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले या वहां से जाने वाले भारतीय यात्रियों को सलाह दी कि जबतक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तबतक यात्रा करने से बचें। 

विज्ञापन


24 घंटे काम कर रहे
इस सप्ताह रिकॉर्ड बारिश के बाद दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई थी। इससे यहां के लोग उबरने की कोशिश कर रहे हैं। दूतावास ने शुक्रवार को जारी एडवायजरी में कहा कि अधिकारी परिचालन को सामान्य करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। वहीं, हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सलाह दी है कि यात्री उड़ानों के समय के बारे में संबंधित एयरलाइनों से पुष्टि होने के बाद ही हवाई अड्डे पर आएं। 
विज्ञापन


कई जगह पानी भर गया।
दूतावास ने कहा, 'इस सप्ताह की शुरुआत में यूएई में भारी बारिश होने के कारण कई जगह पानी भर गया। हालातों को देखते हुए दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अस्थायी रूप से आने वाली उड़ानों की संख्या को सीमित कर दिया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा से बचने की सलाह दी जाती
उम्मीद की जा रही है कि दुनिया का सबसे व्यस्त दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 24 घंटे के भीतर सामान्य स्थिति में आ जाएगा। दूतावास ने एडवायजरी में कहा, 'दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले या जाने वाले भारतीय यात्रियों को यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। गैर जरूरी यात्रा को फिर से निर्धारित करने की भी सलाह दी गई है।' 


भारत के वाणिज्य दूतावास ने यह भी बताया कि वहां रहने वाले भारतीय मौसम संबंधी आपात स्थितियों के लिए +971501205172, +971569950590, +971507347676, और +971585754213 संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed