फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian diaspora role in india to become a developed country by 2047 latest world news Hindi

World News: 2047 तक भारत को विकसित देश बनानेे के लिए जुटेंगे प्रवासी, चीन और जापान में तूफान से 23 की मौत

Fri, 04 Aug 2023 07:45 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 04 Aug 2023 07:45 AM IST
विज्ञापन
Indian diaspora role in india to become a developed country by 2047 latest world news Hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

दुनियाभर के प्रवासी भारतीय समुदाय को एकजुट करने और आपसी संवाद व सहयोग बढ़ाने के लिए काम करने वाले गैर-लाभकारी संगठन इंडियास्पोरा ने बताया कि 2047 तक भारत के विकसित देश बनने की यात्रा में भारतीय प्रवासी समुदाय की भूमिका पर विचार-मंथन करने के लिए इस महीने के अंत में दिल्ली में जी-20 फोरम का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


तीन दिन के इस आयोजन में भारत की विदेश नीति, वित्तीय समावेशन, जलवायु परिवर्तन,खेल, व्यापार और निवेश से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए दुनियाभर के प्रभावशाली लोगों को बुलाया जाएगा। इसके अलावा 25 देशों के 200 प्रभावशाली प्रवासियों को आमंत्रित किया गया है। इंडियास्पोरा-इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीकुमार नायर ने कहा, जी20 फोरम वैश्विक स्तर पर एक स्थायी प्रभाव पैदा करने का अनूठा अवसर देगा।
विज्ञापन


चीन-जापान में खानून तूफान का कहर
चीन व जापान में इन दिनों तूफान कहर बरपा रहे हैं। दोनों देशों में कुल 23 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। जापान के के दक्षिण द्वीप ओकिनावा प्रांत में शक्तिशाली तूफान खानून के कारण मूसलाधार बारिश जारी है। साथ ही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में बृहस्पतिवार को दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ चीन में तूफान डोक्सुरी के कारण अब तक 21 लोगों की मौत हुई है। चीन के अधिकारियों के मुताबिक, तूफान के कारण बिजली आपूर्ति पर भी प्रभाव पड़ा है। ताइपे के स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9:15 बजे (0115 जीएमटी) तक, तूफान का केंद्र पूर्वी चीन सागर में ताइपे से 360 किमी दूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन को भारत ने मानवीय सहायता की 14वीं खेप सौंपी
भारत ने गुरुवार को युद्धरत यूक्रेन को मानवीय सहायता की 14वीं खेप सौंपी। रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से ही भारत की तरफ से यूक्रेन को मानवीय मदद मुहैया कराई जा रही है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन में भारत के राजदूत हर्ष जैन ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन के स्वास्थ्य उपमंत्री इहोर कुजीन को कीव में मानवीय मदद के तौर पर 14वां कन्साइनमेंट सौंपा। इसमें जरूरी दवाएं, स्लीपिंग बैग, टैंट, डिब्बा बंद खाना, कंबल आदि शामिल हैं। वहीं, कुजीन ने भारत की मदद के लिए शुक्रिया अदा किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच 5 अगस्त से सऊदी अरब में आयोजित शांति वार्ता में भारत भी शामिल होगा।


पिट्सबर्ग सिनेगॉग पर हमले के दोषी को मिली मौत की सजा
27 अक्तूबर, 2018 को पिट्सबर्ग सिनेगॉग में 11 यहूदी श्रद्धालुओं की हत्या करने वाले ट्रक ड्राइवर रॉबर्ट बोवर्स (50) को अपराध का दोषी ठहराने के एक दिन बाद अदालत ने बृहस्पतिवार को उसे मौत की सजा सुना दी। जूरी ने इसे अमेरिकी इतिहास में यहूदियों पर सबसे घातक हमला माना। अमेरिकी जिला न्यायाधीश रॉबर्ट कोल्विल ने कहा, शातिर यहूदी विरोधी बोवर्स ने धार्मिक नफरत की भावना से ग्रसित होकर सिनेगॉग में घुसकर लोगों की हत्या की। घटना के पहले बोवर्स यहूदियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार नफरती पोस्ट एवं टिप्पणियां करता रहता था। उसने घटनास्थल पर पुलिस से कहा कि इन सभी यहूदियों को मरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed