फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Diaspora leaders discussed Hindu Human Rights Issues with Congressman Jim McGovern news in Hindi

अमेरिका: कांग्रेस नेता जिम मैकगवर्न से मिले भारतीय प्रवासियों के नेता, हिंदुओं के मानवाधिकार हनन पर हुई चर्चा

Mon, 01 Nov 2021 11:12 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बॉस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बॉस्टन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 01 Nov 2021 11:12 PM IST
सार

हिंदू प्रवासी नेताओं ने कांग्रेस नेता जिम मैकगवर्न के साथ मुलाकात की। इस दौरान उनके सामने पूरी दुनिया में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार या हिंसा की घटनाओं की जानकारी रखी गई।

विज्ञापन
Indian Diaspora leaders discussed Hindu Human Rights Issues with Congressman Jim McGovern news in Hindi
प्रमीत माकोडे, विकास देशपांडे, संजय कौल और अन्य नेताओं ने मैकगवर्न को पवित्र पुस्तक भगवद गीता भेंट की। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय प्रवासी समुदाय के नेताओं ने अमेरिका के संघीय कांग्रेस नेता जिम मैकगवर्न से मुलाकात की। इस दौरान यहां दुनिया के विभिन्न इलाकों में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस चर्चा के दौरान हिंदू स्वयंसेवक संघ यूएसए, विश्व हिंदू परिषद अमेरिका, सेवा इंटरनेशनल, इस्कॉन, 75ऐट75 फाउंडेशन, कश्मीरी हिंदू फाउंडेशन, स्वामी नारायण बीएपीएस समूह, ग्लोबल इंडियंस फॉर भारत विकास और सहेली बॉस्टन समेत कई संगठन मौजूद रहे

विज्ञापन


ग्लोबल इंडियंस फॉर भारत विकास और 75ऐट75 पहल से जुड़े प्रमित मकोदय ने कांग्रेस नेता का स्वागत किया और समुदाय के नेताओं का उनसे परिचय करवाया। जिम मैकगवर्न महत्वपूर्ण नियम समिति के चेयरमैन हैं, मानवाधिकार आयोग के सह-अध्यक्ष हैं, चीन पर कार्यकारी कांग्रेसी समुदाय के अध्यक्ष हैं और कांग्रेस के भूख केंद्र बोर्ड के चेयरमैन भी हैं। उन्हें अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश आदि देशों समेत कश्मीर में भी हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा व अत्याचारों की जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन


वहीं, कौल ने उन हालिया समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया जिनका सामना कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यक कश्मीरी पंडित और हिंदू प्रवासियों ने किया है। इस्कॉन के वनमाली पंडित दास ने बांग्लादेश में हाल ही में हिंदुओं और हिंदू पुजारियों पर हुए हमलों का जिक्र किया। इसके साथ ही समुदाय के नताओं ने जेम्स मैकगवर्न को ‘भगवद गीता’ की एक प्रति भी उपहार में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed