फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Delegation on Thailand Cambodia Tour to promote Hindi and Indian Culture globally news and updates

Culture: भारतीय प्रतिनिधिमंडल की थाईलैंड-कंबोडिया यात्रा, हिंदी-भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रचार पर गहन चर्चा

Sat, 06 Apr 2024 03:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 06 Apr 2024 03:26 PM IST
सार

इस 50 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय श्री इंद्रेश जी कर रहे हैं और पूरे प्रतिनिधिमंडल का समन्वय पंचमधाम के सचिव शैलेश वत्स द्वारा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Indian Delegation on Thailand Cambodia Tour to promote Hindi and Indian Culture globally news and updates
बैंकॉक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए भारत का 50 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल इन दिनों थाईलैंड और कंबोडिया की यात्रा पर है। बता दें कि यह यात्रा 2 से 8 अप्रैल, 2014 तक रहेगी। इस कड़ी में, बैंकॉक के सोई 23, सुखुमवित स्थित भारतीय दूतावास में राजदूत नागेश सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार, विश्व हिन्दी परिषद महासचिव डॉ. विपिन कुमार और प्रतिनिधिमंडल के लिए चाय की मेजबानी की गई।
विज्ञापन


बता दें कि इस 50 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय श्री इंद्रेश जी कर रहे हैं और पूरे प्रतिनिधिमंडल का समन्वय पंचमधाम के सचिव शैलेश वत्स द्वारा किया जा रहा है। इस भेंट के दौरान सभी गणमान्यों के बीच, हिंदी और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर काफी गहरी चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. विपिन कुमार ने बीते 10 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरी दुनिया में भारतीयता के विस्तार की दिशा में किये जा रहे अथक प्रयासों को भी उठाया।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी डॉ. विपिन कुमार ने भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में विश्व हिंदी सम्मेलन मॉरीशस और फिजी में भाग ले चुके हैं और साथ ही वियतनाम में उन्हें जनवरी 2024 में वियतनाम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया था। डॉ. विपिन कुमार का समर्पण हिन्दी भाषा और भारतीय संस्कृति के साथ ही विश्व में हिंदी भाषा और सांस्कृतिक समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कुमार ने हिन्दी भाषा और साहित्य पर कई पुस्तकों का लेखन किया है, जैसे “हिन्दी और समाज”, “सब का साथ, सबका विकास” इत्यादि। यह अवसर हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने और हिन्दी भाषा को विश्व स्तर पर एक प्रमुख भाषा के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed