फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Defence Minister rajnath singh reached London after 22 years News update in hindi

UK: 22 साल बाद लंदन पहुंचे भारत के रक्षा मंत्री, ग्रांट शॉप्स से करेंगे मुलाकात, सुनक से भी मिलने की उम्मीद

Tue, 09 Jan 2024 01:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 09 Jan 2024 01:02 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंह के साथ रक्षा मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें डीआरडीओ, सेवा मुख्यालय, रक्षा विभाग और रक्षा उत्पादन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी है। सिंह ब्रिटिश रक्षा सचिव ग्रांट शॉप्स के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Indian Defence Minister rajnath singh reached London after 22 years News update in hindi
Rajnath Singh - फोटो : Social Media

विस्तार

22 साल बाद भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लंदन पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री सिंह तीन दिन के दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे हैं। इस दौरान, रक्षा मंत्री ने भारत-ब्रिटेन रक्षा साझेदारी के सभी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया। सिंह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजूबत करने पर चर्चा करेंगे। यात्रा के दौरान रक्षा, सुरक्षा और औद्योगिक सहयोग सहित अन्य व्यापक मुद्दों पर गहन रूप से बातचीत होगी। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंह के साथ रक्षा मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें डीआरडीओ, सेवा मुख्यालय, रक्षा विभाग और रक्षा उत्पादन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी है। सिंह ब्रिटिश रक्षा सचिव ग्रांट शॉप्स के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके अलावा, उम्मीद जताई जा रही है कि वह प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और विदेश सचिव डेविड कैमरन से भी मिलने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान वे महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर स्मारक और नेडसेन मंदिर जाएंगे। इसके बाद वे इंडिया हाउस में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना
विश्लेषकों की मानें तो मंत्री स्तर पर बातचीत के दौरान रक्षा क्षेत्र में केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत एजेंडे के कार्यान्वन पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। गौरतलब है कि भारत-ब्रिटेन रक्षा साझेदारी में इजाफा पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की अप्रैल 2022 की भारत यात्रा से हुई, जिन्होंने भारत के लिए एक ओपन जनरल एक्सपोर्ट लाइसेंस (ओजीईएल) के निर्माण की घोषणा की थी, जिसके बारे में ब्रिटेन सरकार ने कहा था कि यह नौकरशाही को कम करेगा और इसमें मदद करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी-जॉनसन ने किया था एलान
अप्रैल 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी व तत्कालीन ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन रक्षा साझेदारी पर सहमत हुए थे। भारत यात्रा के दौरान जॉनसन ने एलान किया था कि ब्रिटेन रक्षा खरीद में डिलीवरी समय कम करने के लिए ओपन जनरल एक्सपोर्ट लाइसेंस बनाएगा। भारत को लड़ाकू विमानों के स्वदेशी उत्पादन सहित सैन्य उपकरणों के विकास में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed