फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian company sued for causing loss of 20 million dollars to US citizens

अमेरिकी नागरिकों को दो करोड़ डॉलर का नुकसान पहुंचाने के आरोप में भारतीय कंपनी पर मुकदमा

Thu, 19 Nov 2020 01:10 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Thu, 19 Nov 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
Indian company sued for causing loss of 20 million dollars to US citizens
फर्जी कॉल
अमेरिकी फेडरल अदालत ने अमेरिकी नागरिकों को करोड़ों की संख्या में ऑटोमेटेड कॉल करने और उन्हें गुमराह करके दो करोड़ डॉलर से ज्यादा राशि का नुकसान पहुंचाने के मामले में भारत की एक वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल प्रोवाइडर (वीओआईपी) ई-संपर्क और उसके निदेशक गौरव गुप्ता के खिलाफ आरोप तय किया है। न्याय विभाग का कहना है कि गुप्ता और ई-संपर्क ने मई 2015 से लेकर जून 2020 तक फ्लोरिडा में करीब 60 सर्वर रखे थे और उस वक्त कंपनी ने भारत के कॉलर्स को अमेरिकी उपभोक्ताओं को फोन करने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन


विभाग ने आरोप लगाया है कि सर्वर में 1,30,000 से ज्यादा धोखाधड़ी वाले फोन कॉल्स का रिकॉर्ड है, इसमें ऑटोमेटेड वॉइसमेल रिकॉर्डिंग और भारत के ठगों तथा अमेरिका के पीड़ितों के बीच बातचीत शामिल है। अमेरिकी अटॉर्नी ब्युंग जे. ‘बीजे’ पाक ने कहा कि बचाव पक्ष ने अमेरिकी उपभोक्ताओं को लगातार फोन किए, उन्हें मानसिक और आर्थिक नुकसान पहुंचाया, पीड़ितों में संवेदनशील व्यक्ति और बुजुर्ग भी शामिल थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा किअमेरिका में धोखाधड़ी वाले फोन कॉल करने वालों की जांच की जाएगी और उन्हें न्याय की जद में लाया जाएगा। पाक ने कहा कि वीओआईपी कंपनी, वीजी-टेक सर्व प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से गुप्ता ई-संपर्क का निदेशन और कामकाज चलाते थे। इस कंपनी ने कथित रूप से भारत स्थित कॉल सेंटर्स से सीधे या फिर अमेरिका में स्थित वीओआईपी से अमेरिका में पीड़ितों को कॉल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed