{"_id":"5f0363c3ee7d7367cd172e32","slug":"indian-citizen-arrested-for-raping-and-killing-a-minor-girl-from-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की एक नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल की एक नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार
Mon, 06 Jul 2020 11:17 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक)
- फोटो : Social media
नेपाल में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या के लिए एक भारतीय नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। माई रिपब्लिका समाचार पत्र की खबर के अनुसार इस व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी 32 वर्षीय दीपू सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इस खबर में पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि सिंह को धनौसा जिले के जनकपुरधाम शहर में एक जुलाई को 11 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या के लिए गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
धनौसा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रमेश कुमार बैसनेत के अनुसार, लड़की अपने मवेशियों को चराने के लिए ले गई थी कि तभी सिंह ने उसे आमों का लालच दिया। इसके बाद सिंह उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया जहां उसने उसकी हत्या करने से पहले उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान सिंह ने लड़की की हत्या करने की बात स्वीकार की है।