फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-Americans have made a mark for themselves in US: Neera Tanden

USA: 'अमेरिका में खास पहचान बना रहे भारतीय मूल के लोग', व्हाइट हाउस की शीर्ष अधिकारी नीरा टंडन का बड़ा बयान

Sun, 01 Oct 2023 08:34 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 08:34 PM IST
सार

भारतीय-अमेरिकी नागरिकों का कायल हुआ अमेरिका। व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन में भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। साथ ही उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है।

विज्ञापन
Indian-Americans have made a mark for themselves in US: Neera Tanden
नीरा टंडन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

दुनियाभर में भारतीय मूल के लोग अपना लोहा मनवा रहे हैं। अमेरिका भी अब भारतीय-अमेरिकियों नागरिकों पर फिदा हो गए है। व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी द्वारा जारी बयान ने भारतीय मूल के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। शीर्ष अधिकारी ने कहा, भारतीय-अमेरिकियों ने अमेरिका में अपनी पहचान बनाई है। राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन में भारतीय मूल के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


यूनाइटेड स्टेट्स डोमेस्टिक पॉलिसी काउंसिल की निदेशक नीरा टंडन ने शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, हमारे बीच प्रवासी भारतीयों की ताकत के आधार पर व्यक्ति-से-व्यक्ति, समुदाय-से-समुदाय नेता के बीच इतना मजबूत रिश्ता है। इंडियन हाउस, अमेरिका में भारत के राजदूत का आधिकारिक निवास है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जब मैं पहली बार वाशिंगटन आई थी, तो क्लिंटन प्रशासन में कुछ ही लोग थे,जो भारतीय-अमेरिकी थे। आज भारतीय अमेरिकी पूरे प्रशासन में हैं। जब हम एआई मुद्दों के बारे में बात कर रहे हैं, तो विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति कार्यालय आरती प्रभाकर(एक भारतीय-अमेरिकी) द्वारा संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरा ने कहा, भारतीय मूल के लोगों पर कोई भी खरोंच नहीं मार सकता
साथ ही उन्होंने कहा, जब आप दो दिन पहले लोकतंत्र पर अपने अद्भुत भाषण में राष्ट्रपति के शब्दों को सुनते हैं, तो वे शब्द विनय रेड्डी द्वारा लिखे गए हैं। वास्तव में, आप इन दिनों व्हाइट हाउस में एक पत्थर नहीं फेंक सकते हैं और एक भारतीय-अमेरिकियों को नहीं मार सकते हैं। टंडन ने इंडिया हाउस में एकत्र हुए सैकड़ों भारतीय-अमेरिकियों की तालियों के बीच यह बात कही। 

अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति ने कहा कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच दोस्ती 21वीं सदी की निर्णायक दोस्ती और साझेदारी में से एक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed