फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American Vivek Murthy expected to co-chair President-elect Biden's coronavirus task force

कोरोना पर बाइडन बनाएंगे कार्यबल, भारतीय-अमेरिकी विवेक मूर्ति हो सकते हैं सह अध्यक्ष

Sun, 08 Nov 2020 02:19 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 08 Nov 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Indian-American Vivek Murthy expected to co-chair President-elect Biden's coronavirus task force
भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक डॉक्टर विवेक मूर्ति (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Vivek Murthy

भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक डॉक्टर विवेक मूर्ति को कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यबल का सह अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। बाइडन सोमवार को अपने कार्यबल की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से कर्नाटक से संबंध रखने वाले मूर्ति (43) को 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका का 19वां सर्जन जनरल नियुक्त किया था। ब्रिटेन में जन्मे मूर्ति 37 साल की आयु में उस पद पर आसीन होने वाले सबसे युवा व्यक्ति थे। बाद में ट्रंप प्रशासन के दौरान उन्हें उस पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन



बाइडन ने शनिवार रात डेलावेयर के विलमिंगटन ने अपने विजयी भाषण में कहा, 'मैं बाइडन-हैरिस कोविड योजना में मदद और 20 जनवरी 2021 से इसे अमल में लाने के लिए अग्रणी वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के समूह की घोषणा करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने हालांकि यह नहीं बताया कि इस कार्यबल का नेतृत्व कौन करेगा। 'वाशिंगटन पोस्ट' ने कहा है कि पूर्व सर्जन जनरल डॉक्टर मूर्ति और पूर्व खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डेविड केसलर को कार्यबल का सह अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: बाइडन ने जीत को बताया अमेरिका की विजय, कहा- देश को बांटूंगा नहीं, बल्कि जोडूंगा

समाचार पत्र ने कहा, 'कार्यबल कुछ दिन में बैठकें शुरू कर सकता है।' चुनाव प्रचार के दौरान मूर्ति जन स्वास्थ्य और कोरोना वायरस के मुद्दों पर बाइडन के शीर्ष सलाहकारों में से एक सलाहकार बनकर उभरे थे। कई लोगों का मानना है कि उन्हें बाइडन प्रशासन में स्वास्थ्य मंत्री बनाया जा सकता है।

बता दें कि शनिवार को अमेरिकी चुनाव के अंतिम परिणाम आ गए। जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति चुने गए हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से बाइडन ने 290 इलेक्टोरल वोट हासिल किए वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 214 वोट मिले। 


यानी ट्रंप से उन्हें 76 और बहुमत के लिए जरूरी 270 से 20 वोट ज्यादा मिले हैं। इसी के साथ ही तीन नवंबर को चुनाव के बाद शुरू हुई गहमागहमी समाप्त हो गई और अमेरिका के इस चुनावी नाटक का पटाक्षेप हो गया।  

भारतीय मूल की कमला हैरिस ने भी इस चुनाव में जीत के साथ इतिहास रच दिया है। वह पहली ऐसी महिला हैं जो अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर आसीन होंगी। भारत के लिए भी गर्व की बात है कि भारतीय मूल की एक महिला अमेरिकी उपराष्ट्रपति का पद संभालेंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed