{"_id":"663f0fdc99a707d2800125bc","slug":"indian-american-venture-capitalist-hosts-president-biden-at-his-residence-for-fundraiser-news-in-hindi-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: भारतीय-अमेरिकी अरबपति के फंडरेजर कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति बाइडन, पार्टी ने जुटाए 12 करोड़","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: भारतीय-अमेरिकी अरबपति के फंडरेजर कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति बाइडन, पार्टी ने जुटाए 12 करोड़
Sat, 11 May 2024 12:49 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 11 May 2024 12:49 PM IST
सार
फंडरेजर कार्यक्रम में राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अप्रवासी अमेरिका की कार्यनीति में एक महत्वपूर्ण योगकर्ता रहे हैं। हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इसका एकमात्र कारण यह है कि अमेरिका जेनोफोबिक नहीं है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय-अमेरिकी अरबपति विनोद खोसला ने चुनावी फंडरेजर के लिए सिलिकॉन वैली में स्थित अपने आवास पर राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी की। इस दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवारों ने 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (12 करोड़ रुपये से ज्यादा) जुटाए। सन माइक्रोसिस्टम्स के सह- संस्थापक और खोसला वेंचर्स के संस्थापक विनोद खोसला के आवास पर शुक्रवार को फंडरेजर के लिए टिकटों की कीमत 6,600 अमेरिकी डॉलर से लेकर 100,000 अमेरिकी डॉलर तक थी।
भारतीय-अमेरिकी द्वारा आयोजित फंडरेजर कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति बाइडन
2024 में ऐसा पहली बार हुआ है कि राष्ट्रपति बाइडन किसी भारतीय-अमेरिकी द्वारा आयोजित फंडरेजर में शामिल हुए। सिलिकन वैली इलाके में आयोजित इस फंडरेजर कार्यक्रम में 15 लाख से भी अधिक धन जुटाए गए। वहां लगभक 50 लोग बैठे थे, जबकि 30 के करीब खड़े थे। इस दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने आव्रजन और महिलाओं के अधिकार पर ज्यादा फोकस किया।
बाइडन ने कहा, "अमेरिका जेनोफोबिक (विदेशियों के प्रति अत्यधिक नापसंदगी या डर रखने वाला) देश नहीं है।" उन्होंने इस दौरान भारत और जापान का नाम नहीं लिया। दरअसल, इससे पहले वॉशिंगटन में एक फंडरेजर कार्यक्रम के दौरान बाइडन ने भारत और जापान को जेनोफोबिक देश बताया था, जिसके बाद वह विवादों में घेरे में आ गए थे। बाइडन ने कहा, "अप्रवासी अमेरिका की कार्यनीति में एक महत्वपूर्ण योगकर्ता रहे हैं, शानदार। हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं, इसका एकमात्र कारण यह है कि हम जेनोफोबिक नहीं है। हमारे पास यहां आने वाले अप्रवासियों का इनपुट है। इससे हमारे देश का आर्थिक विकास हो रहा है।"
विज्ञापन
राष्ट्रपति बाइडन ने किया विनोद खोसला का धन्यवाद
फंडरेजर कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे विनोद खोसला ने राष्ट्रपति बाइडन का परिचय कराया। राष्ट्रपति ने कहा, "विनोद और नीरू आपका धन्यवाद। परिचय कराने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। आप जानते हैं एक बड़े परिवार में किसी बच्चे के लिए बुरी खबर यह है कि आपके पास इससे बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं होता है।"
राष्ट्रपति ने आगे कहा, "हमें अपने आवास में निमंत्रित करने के लिए आपका धन्यवाद। मैं यहां आपके कुत्तों को देखने आया हूं। मुझे कभी कभी लोगों की तुलना में कुत्ते ज्यादा पसंद आते हैं।" बाइडन के भाषण लेखक विनय रेड्डी भी व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों में से एक हैं। वह भी इस फंडरेजर कार्यक्रम में शामिल हुए।
खोसला आवास की तरफ जाने के दौरान रास्ते में इस्राइली और फलस्तनी समर्थकों ने राष्ट्रपति बाइडन का स्वागत किया। बता दें कि संघीय चुनाव आयोग की रिकॉर्ड के अनुसार, खोसला ने अब तक डेमोक्रेटिक संगठनों और अभियानों के लिए 14 लाख रुपये दिए हैं। डेमोक्रेटिक नेशनल समिति के राष्ट्रीय वित्त समिति के सदस्य अजय भुटोरिया भी फंडरेजर कार्यक्रम में शामिल हुए।