फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American soil scientist Dr Rattan Lal wins World Food Prize

भारतीय मूल के मृदा वैज्ञानिक रतन लाल को 2020 का विश्व खाद्य पुरस्कार

Fri, 12 Jun 2020 10:56 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 12 Jun 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Indian American soil scientist Dr Rattan Lal wins World Food Prize
डॉ. रतन लाल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी मृदा वैज्ञानिक रतन लाल को विश्व खाद्य पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। उन्हें यह पुरस्कार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने वाले खाद्य उत्पादन को बढ़ाने हेतु मृदा-केंद्रित दृष्टिकोण विकसित करने के लिए मिला है।

विज्ञापन


लाल को 250,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार मिलेगा। यह सम्मान अभिनव मृदा संरक्षण तकनीकों को प्रोत्साहित करने के उनके पांच दशक से अधिक की साधना का फल बताया जा रहा है। यह पुरस्कार अमेरिकी संस्था वर्ल्ड फूड प्राइज फाउंडेशन द्वारा 1987 दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


उनकी प्रशस्ति में कहा गया है कि उन्होंने चार महाद्वीपों में अपना योगदान किया है। उनकी तकनीकों से 50 करोड़ से अधिक छाटे किसानों को अपनी आजीविका में लाभ हुआ और दो अरब से अधिक लोगों आहार और पोषण की पक्की व्यवस्था करने के प्रयासों में सुधार आया है। इन तकनीकों से प्राकृतिक उष्णकटिबंधीय पारिस्थिकीय तंत्र के लाखों करोड़ो हेक्टेयर भूमि को बचाता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल ने कहा, ‘2020 के विश्व खाद्य पुरस्कार प्राप्त करने की असीम खुशी और उत्साह है। मुझे दुनिया भर के किसानों के लिए काम करने का विशेष अवसर व सम्मान मिला। इसके लिए मैं कृतज्ञ हूं।’ उन्होंने कहा कि फिर भी, मानवता को खिलाने का गंभीर दायित्व तब तक पूरा नहीं होता है जब तक कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ धरती पर और स्वच्छ वातावरण में पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक भोजन उपलब्ध नहीं हो। लाल ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी (ओएसयू) में कार्बन प्रबंधन और सिक्वेस्ट्रेशन सेन्टर के संस्थापक निदेशक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed