फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American Shrina Kurani to be candidate for US Parliament in 2022

अमेरिका: 2022 में अमेरिकी संसद के लिए उम्मीदवार बनेंगी भारतीय मूल की श्रीना कुरानी

Sat, 24 Jul 2021 01:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 24 Jul 2021 01:56 AM IST
सार

  • कैलिफोर्निया में कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का लड़ेंगी चुनाव
  • 15 बार से रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार रहे केन कैल्वर्ट को देंगी चुनौती

विज्ञापन
Indian American Shrina Kurani to be candidate for US Parliament in 2022
अमेरिका में भारतीय मूल के इंजीनियर और उद्यमी श्रीना कुरानी - फोटो : twitter

विस्तार

अमेरिका में भारतीय मूल के इंजीनियर और उद्यमी श्रीना कुरानी ने घोषणा की है कि वे कैलिफोर्निया में कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन


भारतवंशी ने की घोषणा, कैलिफोर्निया में सीए-42 के लिए चुनाव लड़ूंगी
रिवरसाइड में कुरानी नवंबर 2022 में मध्यावधि चुनावों के लिए 15 बार से रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार रहे केन कैल्वर्ट को चुनौती देंगी। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस में सीए-42 के लिए चुनाव लड़ूंगी। अब कड़े निर्णय लेने का समय है।
विज्ञापन


श्रीना कुरानी ने कहा, पहली पीढ़ी की अमेरिकी नागरिक के तौर पर मेरे परिवार ने यहां रिवरसाइड में व्यवसाय को सफल बनाने के लिए मिलकर काम किया। उन्होंने खुद को एक नेता नहीं बल्कि इंजीनियर, उद्यमी और तथ्य आधारित समाधान करने वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं वाशिंगटन में चीजों को बेहतर बनाने और एक ‘इनलैंड एम्पायर’ का निर्माण करने के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार बनूंगी, जहां लोग सुरक्षित, स्वस्थ महसूस करें और रोजगार के अवसर को पाने में सफल हों। वर्तमान में प्रतिनिधि सभा में चार भारतवंशी अमेरिकी डॉ अमी बेरा, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed