फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American Shasti Conrad first South Asian elected for post of Washington State Democratic Party chair

Washington: स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी की नई प्रमुख बनीं शास्ती कोनराड, भारतीय मूल की सबसे कम उम्र की पहली महिला

Mon, 30 Jan 2023 07:22 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 30 Jan 2023 07:22 PM IST
सार

वॉशिंगटन स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी के एक बयान में कहा गया, आज शास्ती कोनराड को वॉशिंगटन स्टेट डेमोक्रेट्स का अध्यक्ष चुना गया है। कोनराड वॉशिंगटन स्टेट डेमोक्रेट्स के अध्यक्ष के रूप में चुनी जानी वाली पहली अश्वेत और सबसे कम उम्र की महिला हैं

विज्ञापन
Indian-American Shasti Conrad first South Asian elected for post of Washington State Democratic Party chair
Shasti Conrad - फोटो : shasticonrad.com

विस्तार

राजनीतिक सलाहकार शास्ती कोनराड को वॉशिंगटन स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी की नई अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही वह अमेरिका में स्टेट पार्टी प्रमुख के रूप में सेवा करने वाली सबसे कम उम्र की और पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बन गई हैं। कोनराड साल 2018 से राजनीतिक अभियानों पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन


स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख चुने जाने पर कोनराड ने कहा, स्टेट पार्टी की अध्यक्ष के रूप में बैलेट बॉक्स में हासिल की गई उत्कृष्ठ सफलता को आगे बढ़ाने का अवसर पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। उन्होंने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, मैं हर समुदाय के डेमोक्रेट नेताओं के साथ मिलकर एक फील्ड ऑपरेशन के लिए उत्साहित हूं, जो यह संदेश देगा कि वॉशिंगटन डेमोक्रेट हर एक मतदाता को कामकाम का लाभ कैसे पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन


वॉशिंगटन स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी के एक बयान में कहा गया, आज शास्ती कोनराड को वॉशिंगटन स्टेट डेमोक्रेट्स का अध्यक्ष चुना गया है। कोनराड वॉशिंगटन स्टेट डेमोक्रेट्स के अध्यक्ष के रूप में चुनी जानी वाली पहली अश्वेत और सबसे कम उम्र की महिला हैं और साथ ही देश में स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में पहली दक्षिण एशियाई व पहली भारतीय महिला हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोनराड ने टीना पोडलोडोव्स्की की जगह ली है, जिन्होंने 2017 से पार्टी अध्यक्ष के रूप में जिम्मा संभाला था। पोडलोडोव्स्की ने कहा, मैं अपनी दोस्त शास्ती कोनराड की मिसाल देने के लिए उत्सुक हूं। शास्ती पिछले छह वर्षों से हमारे संगठनात्मक प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं, जिसने स्टेट पार्टी को बनाने में मदद की है, जिससे राज्य और संघीय चुनाव दोनों में अभूतपूर्व सफलता मिली है। 


बयान में कहा गया है कि कोनराड ने एक ऐसे संगठन का नेतृत्व संभाला है, जिसके मतदाताओं के संपर्क अभियान ने 2016 के चुनाव के बाद से डेमोक्रेट्स के राज्यव्यापी चुनावी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोनराड ने 2018 से 2022 तक मार्टिन लूथर किंग, जूनियर काउंटी डेमोक्रेट्स के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने पहली बार पदभार संभालने पर कर्ज में डूबे काउंटी पार्टी संगठन के लिए लगभग 300,000 अमेरिकी डॉलर जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed