फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American Physician Pleads Guilty To Healthcare Fraud news in hindi

US: शिकागो में भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर स्वास्थ्य देखभाल में धोखाधड़ी के आरोप में दोषी, हो सकती है 10 साल की सजा

Tue, 02 Jul 2024 08:08 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 02 Jul 2024 08:08 AM IST
सार

अमेरिका के जिला जज फ्रैंकलिन यू वाल्डेरामा ने सजा के लिए 22 अक्तूबर की तारीख तय की है। आरोपी डॉक्टर ने स्वीकार किया कि वह धोखाधड़ी से प्राप्त 1.5 मिलियन डॉलर से अधिक धनराशि की भरपाई के लिए जवाबदेह थी।

विज्ञापन
Indian American Physician Pleads Guilty To Healthcare Fraud news in hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अमेरिका के शिकागो में 51 वर्षीय भारतीय अमेरिकी डॉक्टर को स्वास्थ्य देखभाल में धोखाधड़ी मामले में दोषी ठहराया गया है। दरअसल, उन पर मेडिकेड और बीमाकर्ताओं को फर्जी सेवाओं के झूठे बिल दिखाकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा था। डॉक्टर की पहचान मोना घोष के तौर पर की गई है। वह स्त्री रोग सेवाओं में विशेषज्ञता वाली प्रोग्रेसिव वूमेन हेल्थकेयर की मालिक हैं। उन्हें स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी के दो मामलों में दोषी ठहराया गया है। उन्हें प्रत्येक मामले में दस साल तक की सजा हो सकती है। 
विज्ञापन


22 जून को हो सकती है सजा
अमेरिका के जिला जज फ्रैंकलिन यू वाल्डेरामा ने सजा के लिए 22 अक्तूबर की तारीख तय की है। आरोपी डॉक्टर ने स्वीकार किया कि वह धोखाधड़ी से प्राप्त 1.5 मिलियन डॉलर से अधिक धनराशि की भरपाई के लिए जवाबदेह थी। अभियोजक पक्ष ने आरोप लगाया कि डॉक्टर घोष धोखाधड़ी से प्राप्त कम से कम 2.4 मिलियन डॉलर की भरपाई के लिए जवाबदेह है। अंतिम राशि अदालत द्वारा सजा सुनाने के दौरान तय की जाएगी। 
विज्ञापन


अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, 2018 से 2022 तक डॉक्टर घोष ने मेडिकेड, ट्राइकेयर और अन्य बीमाकर्ताओं के समक्ष ऐसे दावे पेश किए, जो चिकित्सकीय रूप से जरूरी नहीं थे। उन्होंने अपने कर्मचारियों से भी फर्जी दावे पेश करवाए। हालांकि, कुछ दावे रोगी की सहमति के बिना पेश किए गए थे। डॉक्टर घोष ने स्वीकार किया कि उन्होंने फर्जी दावों का समर्थन करने के लिए झूठे रोगी चिकित्सा रिकॉर्ड भी तैयार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed