फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American MP said lecturing India on human rights not good talks necessary

US: भारतीय अमेरिकी सांसद बोले- मानवाधिकार पर भारत को व्याख्यान देने से कुछ नहीं होगा, बातचीत करना आवश्यक

Fri, 17 May 2024 07:05 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 17 May 2024 07:05 AM IST
सार

बेरा ने आगे कहा कि हमारे यहां अभी भी जीवंत लोकतंत्र है। हमारे पास एक जीवंत विपक्षी दल है। हम प्रेस की स्वतंत्रता में विश्वास रखते हैं। यह सभी चीजें हैं, जो मुझे भारत के लिए चिंतित करती हैं। बेरा ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि भारत का लोकतंत्र जीवित रहेगा।

विज्ञापन
Indian American MP said lecturing India on human rights not good talks necessary
भारतवंशी श्री थानेदार (फाइल फोटो) - फोटो : X/RepShriThanedar

विस्तार

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसदों ने गुरुवार को कहा कि वे भारत में अपने नेतृत्व के साथ मानवाधिकारों के मुद्दे को उठाना जारी रखेंगे। सांसदों ने कहा कि इस मुद्दे पर नई दिल्ली को व्याख्यान देने से काम नहीं चलेगा। वे अपनी चिंताओं के साथ भारतीय नेतृत्व के साथ बात करने के पक्ष में हैं।

विज्ञापन

‘देसी डिसाइड्स’ शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय अमेरिकी समुदाय के सदस्यों को अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने संबोधित किया। खन्ना के साथ चर्चा में तीन अन्य भारतीय अमेरिकी सांसद- श्री थानेदार, प्रमिला जयपाल और डॉ. अमी बेरा भी शामिल हुए थे। सम्मेलन में भारतवंशी सांसदों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुस्लिम समुदाय के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा गया था। समिट में खन्ना ने कहा कि हमारे लोकतंत्र की खामियों और उनके लोकतंत्र की खामियों के दृष्टिकोण पर भारत के साथ चर्चा करना अधिक रचनात्मक होगा। बेरा ने इस पर सहमति जताई। बेरा ने कहा कि मैंने भारतीय विदेश मंत्री से भी यही कहा था। भारत अगर अपना धर्मनिर्पेक्षता की छवि खो देता है तो बाकि दुनिया इसे कैसे देखती है, यह जानना महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन

बेरा ने आगे कहा कि हमारे यहां अभी भी जीवंत लोकतंत्र है। हमारे पास एक जीवंत विपक्षी दल है। हम प्रेस की स्वतंत्रता में विश्वास रखते हैं। यह सभी चीजें हैं, जो मुझे भारत के लिए चिंतित करती हैं। बेरा ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि भारत का लोकतंत्र जीवित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसी जयपाल ने कहा कि वे बेरा और खन्ना से सहमत हैं। हमें अपने देश की खामियों और किसी अन्य देश की खामियों की आलोचना करने में सक्षम होना चाहिए। कांग्रेस के रूप में यही हमारा काम है। हमें व्याख्यान नहीं देना चाहिए, मैं खन्ना से सहमत हूं। लेकिन हमें अमेरिका के सभी हितों के बारे में सोचना होगा। भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है। हमारे लिए अपने मूल्यों के बारे में सोचना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जैसे हम अन्य सरकारों की आलोचना करते हैं। ठीक वैसे ही भारत में क्या हो रहा है, हमें इस पर भी ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed