{"_id":"5f629c408ebc3e74b3408172","slug":"indian-american-man-confessed-to-1-7-million-us-dollars-in-bank-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.7 करोड़ डॉलर की बैंक धोखाधड़ी में भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति ने कबूला गुनाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
1.7 करोड़ डॉलर की बैंक धोखाधड़ी में भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति ने कबूला गुनाह
Thu, 17 Sep 2020 04:44 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 17 Sep 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
बैंक फ्रॉड - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के एक अमेरिकी व्यक्ति ने जालसाजी कर बैंक से 1.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर का कर्ज लेने और धोखा देने की योजना बनाने में शामिल होने का गुनाह कुबूल कर लिया है। अमेरिकी अटॉर्नी ने बताया कि राजेंद्र कंकारिया (61) ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अमेरिकी जिला न्यायाधीश सूसन डी. विंग्टन के समक्ष बैंक से धोखा करने का अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
उसे अधिकतम 30 साल तक की सजा मिल सकती है और 10 लाख अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है। कंकारिया को 18 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। दस्तावेजों के अनुसार मार्च 2016 से मार्च 2018 तक ‘लोटस एक्जिम इंटरनेशनल इंक’ के अध्यक्ष ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर बैंक से धोखे से 1.7 करोड़ डॉलर का कर्ज लेने की साजिश रची थी।
विज्ञापन