भारतीय-अमेरिकी माजू वर्गीज राष्ट्रपति बाइडन के उप सहायक व डब्ल्यूएचएमओ के निदेशक किए गए नियुक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी माजू वर्गीज को अपना उप सहायक और व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय (डब्ल्यूएचएमओ) का निदेशक नियुक्त किया है। इससे पहले वर्गीज बाइडन के चुनाव अभियान एवं शपथ ग्रहण समिति में भी अहम सदस्य के तौर पर काम कर चुके हैं।
वर्गीज ने नियुक्ति की घोषणा के बाद व्हाइट हाउस के अराइवल लाउंज में खींची गई तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘माजू वर्गीज अब राष्ट्रपति के उप सहायक एवं व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय के निदेशक हैं।’
उन्होंने मंगलवार को तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘प्राइमरी और आम चुनाव के बाद शपथग्रहण, इस यात्रा के लिए, शानदार टीम के लिए और हमने जो इतिहास बनाया, उसके लिए आभारी हूं। देश और राष्ट्रपति की सेवा कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं परिवार के साथ उन दरवाजों से दोबारा गुजर कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं, उनकी कहानी और उम्मीदें मेरे साथ है।’
The primaries, the general, the inaugural. Grateful for the journey, for great teammates and the history we made together. Honored to serve the country and the President. Proud to walk through those gates again and to take my family, their story and their hopes with me. 🇺🇸 pic.twitter.com/WrfAX0WNf1
— Maju Varghese (@moojv77) March 2, 2021
गौरतलब है कि डब्ल्यूएचएमओ व्हाइट हाउस में ही एक कार्यालय है जो कि व्हाइट हाउस के कामकाज के लिए सैन्य मदद मुहैया कराता है जैसे कि खाद्य सेवा, राष्ट्रपति के लिए परिवहन व्यवस्था, चिकित्सा एवं सत्कार सेवा, आदि।
बता दें कि डब्ल्यूएचएमओ के निदेशक अमेरिका के राष्ट्रपति की दुनिया भर में यात्रा के दौरान एयरफोर्स वन (राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान) में सभी सैन्य परिचालन देखते हैं। उल्लेखनीय है कि वर्गीज का जन्म अमेरिका में ही हुआ है और उनके माता-पिता केरल के तिरुवला से यहां आकर बस गए थे। उन्होंने मैसाच्युसेट्स विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र एवं अर्थशास्त्र विषय में स्नातक किया है।