फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American lawmakers seeks DOJ-FBI briefing crimes against Hindus in US

US: ‘मंदिरों में तोड़फोड़-हिंदुओं के खिलाफ हेट क्राइम का डेटा दें’, भारतवंशी सांसदों ने FBI-DOJ को लिखा पत्र

Tue, 02 Apr 2024 07:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 02 Apr 2024 07:23 AM IST
सार

पांच भारतवंशी अमेरिकी सांसदों- राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, श्री थानेदार, प्रमिला जयपाल और अमी बेरा ने न्याय विभाग के सिविल विभाग के क्रिस्टन क्लार्क को एक पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Indian American lawmakers seeks DOJ-FBI briefing crimes against Hindus in US
अमेरिकी सांसद श्री थानेदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते हेट क्राइम और हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं में पिछले कुछ समय में इजाफा हुआ है। इस बीच पांच भारतवंशी अमेरिकी सांसदों ने अमेरिकी न्याय विभाग और एफबीआई से संबंधित मामले में इस साल हुई घटनाओं की जानकारी मांगी है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं यह दुर्भाग्य
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, श्री थानेदार, प्रमिला जयपाल और अमी बेरा ने न्याय विभाग के सिविल विभाग के क्रिस्टन क्लार्क को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि न्यूयॉर्क से लेकर कैलिफोर्निया तक हिंदू मंदिरों पर हुए हमलों के कारण हिंदू अमेरिकी समुदाय चिंतित है। पत्र में उन्होंने कहा कि दर्भाग्य है कि इन हमलों के आरोपियों के बारे में भी कोई सुराग नहीं है। इस वजह से भी समाज के लोग भी डरे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ काम करने की आवश्यकता
पत्र में उन्होंने कहा कि हमें अमेरिका में धार्मिक, जातीय, नस्लीय और सांस्कृतिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत का मुकाबला करने के लिए एक साथ काम करना होगा। हम आपसे अनुरोध करते हैं हमें यह बताया जाए कि हेट क्राइम को रोकने के संबंध में विभाग की क्या रणनीति है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हमें गुरुवार 18 अप्रैल से पहले हुई हिंदुओं के खिलाफ हुए हेट क्राइम और मंदिरों में हुई तोड़फोड़ से संबंधित डेटा की जानकारी दें।

अमेरिका में बढ़े हिंदू मंदिरों पर हमले 
2024 की शुरुआत में ही, कैलिफोर्निया के बे एरिया में स्थित हिंदू मंदिर 'शेरावाली मंदिर' पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन मंदिर समिति से जुड़े लोगों के संपर्क में है। घटना की पुलिस में शिकायत की गई है। इसके कुछ दिन पहले ही कैलिफोर्निया के शिव दुर्गा मंदिर में भी चोरी की घटना हुई थी। वहीं, कैलिफोर्निया के स्वामी नारायण मंदिर पर भी हमला हुआ था। विदेश विभाग ने अपने बयान में कहा था कि हम कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर श्री स्वामीनारायण मंदिर पर हमले की निंदा करते हैं। साथ ही हम नेवार्क पुलिस विभाग द्वारा दोषियों को जवाबदेय ठहराने की कोशिशों की भी तारीफ करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed