फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American IBM Rajiv Joshi scientist bags inventor of the year award for improving AI capabilities

भारतीय मूल के वैज्ञानिक राजीव जोशी को न्यूयॉर्क में मिला 'इन्वेंटर ऑफ ईयर' पुरस्कार

Tue, 26 May 2020 01:49 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 26 May 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Indian-American IBM  Rajiv Joshi scientist bags inventor of the year award for improving AI capabilities
राजीव जोशी - फोटो : Twitter

भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक राजीव जोशी को इलेक्ट्रॉनिक उद्योग को बढ़ावा देने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्षमताओं को बेहतर बनाने में योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'इन्वेंटर ऑफ ईयर' पुरस्कार दिया गया है। जोशी ने कई आविष्कार किए हैं और अमेरिका में उनके नाम 250 से अधिक पेटेंट दर्ज हैं। वह न्यूयॉर्क में आईबीएम थॉमसन वाटसन शोध केंद्र में काम करते हैं। उन्हें इस महीने की शुरुआत में न्यूयार्क बौद्धिक संपदा कानून संघ ने एक आभासी पुरस्कार समारोह के दौरान प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार दिया।

विज्ञापन


जोशी आईआईटी मुंबई के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से एमएस की डिग्री और कोलंबिया यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क से मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने वैश्विक संचार और स्वास्थ्य विज्ञान से संबंधित कई आविष्कार किए हैं।
विज्ञापन


जोशी ने हाल में एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि जोश और जिज्ञासा मुझे प्रेरित करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी समस्या की पहचान करने और कुछ अलग हटकर समाधान सोचने से उन्हें नए विचारों तक पहुंचने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा मारकोनी, मैडम क्यूरी, राइट ब्रदर्स, जेम्स वॉट, एलेक्जेंडर बेल, थॉमस एडिसन और अन्य महान हस्तियों और उनके आविष्कारों की कहानियां सुनाईं। उनकी सफलता की कहानियों और आविष्कारों ने वास्तव में जोशी की विचार प्रक्रिया को आकार दिया और विज्ञान और प्रौद्योगिकी में दिलचस्पी पैदा करने में मदद की।


पुरस्कार समारोह में जोशी ने कहा कि थार क्लाउड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग अब केवल चर्चा के शब्द नहीं रह गए हैं, बल्कि उनका बहुत अधिक इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये सभी क्षेत्र बहुत ही रोमांचक हैं और मैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और क्वांटम कंप्यूटिंग में आगे बढ़ रहा हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed