{"_id":"613d3a014a43dd3b331a045e","slug":"indian-american-from-chicago-announce-establishment-of-international-university-of-vedic-wellness","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणा: शिकागो में स्थापित होगा वैदिक स्वास्थ्य विश्वविद्यालय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
घोषणा: शिकागो में स्थापित होगा वैदिक स्वास्थ्य विश्वविद्यालय
Sun, 12 Sep 2021 04:51 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 12 Sep 2021 04:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकागो के भारतीय-अमेरिकी समुदाय की एक प्रतिष्ठित नेता संतोष कुमार ने घोषणा की है कि अमेरिका के इस शहर में वैदिक स्वास्थ्य का अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, विवि का मकसद सनातन धर्म के आदर्शों एवं मूल्यों के बारे में पढ़ाना, उन्हें सरंक्षित करना और आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया, इस विवि का निर्माण 38 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है और इसमें सर्टिफिकेट, एसोसिएट, स्नातक, परास्नातक और पीएचडी डिग्री के पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे। इसका शुरुआती वित्त पोषण उनके दिवंगत पति प्रमोद कुमार की न्यास निधि और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
समुदाय के एक अन्य नेता विजय जी प्रभाकर ने विश्वविद्यालय में डैनी के. डेविस इंटरफेथ चेयर स्थापित करने के लिए 1,00,000 डॉलर का दान देने की घोषणा की। कांग्रेस सदस्य डैनी डेविस के नाम पर इंटरफेथ चेयर बनाने का उद्देश्य धार्मिक सहिष्णुता के हिंदू दर्शनशास्त्र को पढ़ाना है।
विज्ञापन