फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American doctor pleads guilty to illegally prescribing opioids and other medication

US: भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर ने इलाज के लिए लिखीं प्रतिबंधित नशीली दवाएं, 20 साल की होगी जेल!

Tue, 16 May 2023 11:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 16 May 2023 11:58 AM IST
सार

अमेरिका अटॉर्नी फिलिप ए. टलबर्ट के अनुसार, मोडेस्टो के स्वतंत्र चोपड़ा को बीते बुधवार को प्रतिबंधित ओपिऑयड और अन्य दवाओं को लिखने के मामले में आरोपी माना गया था। उस पर तीन मामले दर्ज किए गए थे, जिसे उसने स्वीकार लिया है। 

विज्ञापन
Indian-American doctor pleads guilty to illegally prescribing opioids and other medication
इलाज के लिए लिखीं प्रतिबंधित नशीली दवाएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैलिफोर्निया में एक 76 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर को इलाज के लिए प्रतिबंधित दवाएं लिखने का दोषी माना गया है। अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टर ने खुद स्वीकार किया है कि उसने अवैध रूप से प्रतिबंधित ओपिऑयड सहित अन्य दवाइयां लिखी थीं। 

विज्ञापन

 

अमेरिका अटॉर्नी फिलिप ए. टलबर्ट के अनुसार, मोडेस्टो के स्वतंत्र चोपड़ा को बीते बुधवार को प्रतिबंधित ओपिऑयड और अन्य दवाओं को लिखने के मामले में आरोपी माना गया था। उस पर तीन मामले दर्ज किए गए थे, जिसे उसने स्वीकार लिया है। बताया गया कि उसने अपने अभ्यास के दौरान मरीजों को ऐसी दवाएं लिखी थीं, जिस पर प्रतिबंध लगा हुआ था। 

विज्ञापन

 

बता दें, ये दवाएं अफीम से बनती हैं। इनसे नशे की लत लगती है। इसका आमतौर पर लोग दुरुपयोग करते हैं। इसलिए इन दवाओं को सिर्फ तभी लिखा जा सकता है, जब मरीज के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिकारी ने बताया कि चोपड़ा ने 2020 में अपना मेडिकल लाइसेंस सरेंडर कर दिया था क्योंकि मामला लंबित था। अब आरोपी को 5 सितंबर को सजा सुनाई जानी है। दोषी पाए जाने पर अधिकतम 20 साल की जेल और एक मिलियन डॉलर का जुर्माना देना पड़ सकता है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed