फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American Congressman to escort PM Modi to his historic joint address to US Congress

US Visit: संयुक्त सत्र के संबोधन में PM मोदी का स्वागत करेंगे ये सांसद; व्हाइट हाउस में डिनर के लिए भी आमंत्रण

Tue, 20 Jun 2023 11:03 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 20 Jun 2023 11:03 AM IST
सार

पीएम मोदी की यात्रा को लेकर भारतीय अमेरिकी सांसद ने कहा कि वह और उनकी पत्नी शशि प्रधानमंत्री मोदी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री के लिए एक ऐतिहासिक घटना है। मुझे आशा है कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका-भारत संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठाएंगे।

विज्ञापन
Indian-American Congressman to escort PM Modi to his historic joint address to US Congress
अमेरिकी सांसद श्री थानेदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के लिए दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। वे वहां 22 जून को अमेरिकी संसद के साझा सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान, उनके साथ 'हिंदू कॉकस' बनाने की अपनी योजना का एलान करने के बाद चर्चा में आए भारतीय अमेरिकी सांसद श्री थानेदार भी रहेंगे। इसके अलावा, मिशिगन के 13वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले पहली बार के डेमोक्रेटिक सांसद को पीएम मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में होने वाले डिनर के लिए भी आमंत्रित किया गया है। खुद राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें आमंत्रित किया है। 

विज्ञापन


संयुक्त सत्र तक पीएम मोदी को लेकर जाएगें थानेदार
डेमोक्रेटिक सांसद थानेदार ने यह भी बताया कि अमेरिकी कांग्रेस नेतृत्व के अनुरोध के अनुसार उन्हें भारतीय प्रधानमंत्री को कांग्रेस में उनके संयुक्त संबोधन सत्र में ले जाने का विशेष कार्य सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि यह भूमिका उनके लिए विशेष महत्व रखती है। इस दौरान थानेदार ने संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच मजबूत संबंधों की वकालत करने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में होने वाले डिनर के लिए भी मिला है निमंत्रण
पीएम मोदी की यात्रा को लेकर भारतीय अमेरिकी सांसद ने कहा कि वह और उनकी पत्नी शशि प्रधानमंत्री मोदी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री के लिए एक ऐतिहासिक घटना है। मुझे आशा है कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका-भारत संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठाएंगे। इस दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस में होने वाले डिनर में सपरिवार आमंत्रित करने के लिए आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि वे इसे पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह निमंत्रण सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए उनके समर्पण के लिए एक प्रतीक के रूप में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएन मुख्यालय में करेंगे योग
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने पीएम के अमेरिका-मिस्र दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि पीएम मोदी 21-23 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। पीएम के आधिकारिक दौरे की शुरुआत 21 जून की सुबह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग दिवस समारोह से होगी। वह कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।
 
राजकीय यात्रा से पूर्व अमेरिका में भारी उत्साह
पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा से पहले भारतीय-अमेरिकियों के एक बड़े हिस्से में खुशी और उत्साह का माहौल है। सैकड़ों भारतवंशी देश के प्रमुख स्थानों पर एकत्र हुए और मोदी के समर्थन में नारेबाजी की। वाशिंगटन डीसी व उसके आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी एकता का संदेश देने के लिए राष्ट्रीय स्मारक के पास जुटे व जुलूस निकाला।


मिस्र दौरा : अल-हकीम मस्जिद जाएंगे पीएम
अमेरिका के अपने दौरे के बाद पीएम 24-25 जून को मिस्र जाएंगे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर यात्रा कर रहे हैं। वे यहां 11वीं सदी की वोहरा समुदाय की अल-हाकिम मस्जिद जाएंगे। वह यहां प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र के लिए लड़ते हुए बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। साथ ही कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed