{"_id":"5eaa6dd08ebc3e90731e5fc9","slug":"indian-american-congressman-rohit-khanna-seeks-refugee-status-for-afghan-sikhs-hindus","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय-अमेरिकी सांसद ने ट्रंप को लिखी चिट्ठी, अफगानिस्तान में सिख-हिंदू शरणार्थियों को लेकर जताई चिंता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय-अमेरिकी सांसद ने ट्रंप को लिखी चिट्ठी, अफगानिस्तान में सिख-हिंदू शरणार्थियों को लेकर जताई चिंता
Thu, 30 Apr 2020 11:48 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 30 Apr 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
भारतीय-अमेरिकी सांसद रोहित खन्ना
- फोटो : Facebook
भारतीय-अमेरिकी सांसद रोहित खन्ना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को पत्र लिखकर अफगानिस्तान में मौजूद अल्पसंख्यक सिख और हिंदू परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है, जो लगातार इस एशियाई देश में आतंकवादी संगठनों द्वारा उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और गृह सुरक्षा मामलों के कार्यकारी मंत्री चाड एफ. वोल्फ को लिखे पत्र में खन्ना ने युद्ध प्रभावित देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की और लिखा कि अफगानिस्तान में करीब 200 हिंदू और सिख परिवार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इस वित्त वर्ष में 18,000 शरणार्थियों के पुनर्वास का प्रस्ताव रखा था, जिसमें 5000 वे लोग शामिल थे जो धर्म या अन्य सुरक्षा आधारों पर सताए हुए हैं। इसके अतिरिक्त, 7500 लोगों को किसी भी स्थान पर अमेरिकी दूतावास द्वारा अमेरिकी शरणार्थी प्रवेश कार्यक्रम (यूएसआरएपी) के लिए भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
खन्ना ने कहा कि अफगानिस्तान में सिख और हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के कारण उनके लिए संभावित खतरा बढ़ गया है। मैं काबुल में अमेरिकी दूतावास से अनुरोध करता हूं कि अफगानिस्तान में मौजूद सिख और हिंदुओं को यूएसआरएपी के अधीन आपात स्थति में शरण दें और विदेश तथा गृह सुरक्षा मंत्रालय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपत्ति के बिना इस प्रस्ताव को स्वीकार करें।
यह पत्र 18 अप्रैल को लिख गया और इसमें काबुल में अमेरिकी दूतावास के प्रमुख जोसेफ विल्सन को भी संबोधित किया गया।