फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Ambassador to the UN said Developing countries were left on their own during the Covid 19 epidemic

UN: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा- कोरोना महामारी के दौरान विकासशील देशों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया

Thu, 15 Sep 2022 12:26 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 15 Sep 2022 12:26 AM IST
सार

राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत में हमारा मानना है कि दक्षिण और त्रिकोणीय सहयोग, बहुपक्षीय तरीके से करना सही है। विकास के लिए काम करना सही चीज है। भारत बहुपक्षवाद के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Indian Ambassador to the UN said Developing countries were left on their own during the Covid 19 epidemic
Ruchira Kamboj, Ambassador of India to UN - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा है कि भारत दक्षिण-दक्षिण सहयोग को प्रोत्साहित का भरपूर प्रयास करेगा। यह आज और भी अहम हो गया है क्योंकि कोविड महामारी के दौरान विकासशील देशों को अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए उनके हाल पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


राजदूत कंबोज ने कहा, "यह सहयोग, दुनिया के दक्षिणी हिस्से के देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और तकनीकी क्षेत्रों में मदद का व्यापक खाका है। त्रिकोणीय मदद एक ऐसा सहयोग है जिसमें पारंपरिक दानदाता देश और बहुपक्षीय संगठन दक्षिण-दक्षिण सहयोग की आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण, प्रबंधन और अन्य तरीकों से सुविधा प्रदान करते हैं।"
विज्ञापन


"यह एशिया और प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग का एक अहम कारक है और इसके जरिये दक्षिण व्यापार, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बहुपक्षवाद के लिए प्रतिबद्ध
राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा, "भारत में हमारा मानना है कि दक्षिण और त्रिकोणीय सहयोग, बहुपक्षीय तरीके से करना सही है। विकास के लिए काम करना सही चीज है। भारत बहुपक्षवाद के लिए प्रतिबद्ध है और वह संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण सहयोग का समर्थन करता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed