{"_id":"6495a42942a4e1558b0afa0f","slug":"indian-ambassador-discussed-with-sri-lanka-pm-both-countries-will-take-steps-to-increase-air-connectivity-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka: भारतीय राजदूत ने श्रीलंका के पीएम से की चर्चा, दोनों देश हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए उठाएंगे कदम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sri Lanka: भारतीय राजदूत ने श्रीलंका के पीएम से की चर्चा, दोनों देश हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए उठाएंगे कदम
Fri, 23 Jun 2023 07:24 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 23 Jun 2023 07:24 PM IST
सार
भारत के राजदूत ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने को दोनों देशों के बीच यात्री उड़ान कनेक्टिविटी बढ़ाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Gopal Baglay High Commission of India in Colombo, Sri Lanka
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने ने मुलाकात की, दोनों ने भारत और श्रीलंका के बीच सहयोग के प्रस्तावित रोडमैप पर चर्चा की। भारत के राजदूत ने श्रीलंका के पीएम को दोनों देशों के बीच यात्री उड़ान कनेक्टिविटी बढ़ाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पीएम कार्यालय ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी की, जिसमें बताया गया कि भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने पर्यटन में वृद्धि का जिक्र करते हुए कहा कि भारत दोनों देशों के बीच उड़ानें बढ़ाने के लिए कदम उठाएगा। साथ ही बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के साथ-साथ निजी एयरलाइंस भी श्रीलंका के गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करने की इच्छुक हैं।
विज्ञापन
पिछले साल, भारत और श्रीलंका ने एलायंस एयर द्वारा साप्ताहिक चार उड़ानों के साथ जाफना और चेन्नई के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू कीं थी। चर्चा के दौरान, श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने डिजिटलीकरण, वैकल्पिक ऊर्जा और कृषि जैसे क्षेत्रों में अधिक भारतीय निवेश का आग्रह किया।
विज्ञापन
पीएम गुणवर्धने ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ श्रीलंका की बातचीत का समर्थन करने और आर्थिक संकट के दौरान दी गई सहायता के लिए भी भारत को धन्यवाद दिया। जब श्रीलंका आर्थिक संकट में डूब रहा था तब भारत ने लगभग चार बिलियन डॉलर की सहायता प्रदान की थी।