Bangladesh: बांग्लादेश में उथल-पुथल का भारत से आवाजाही और भारतीय कंपनियों के दफ्तरों पर क्या असर? जानें सब कुछ
बांग्लादेश में राजनीतिक संकट और अस्थिरता के बीच भारत से बांग्लादेश की आवाजाही पर फिलहाल रोक लग गई है। इस कड़ी में रेल, हवाई सेवाओं के साथ-साथ सीमा पर भी आवाजाही पर रोक लग गई है। बांग्लादेश में मौजूद एलआईसी कार्यालय भी कुछ दिन के लिए बंद रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने बांग्लादेश के साथ रेल सेवाएं की निलंबित
वहीं पड़ोसी देश में इन हालातों के बीच भारत ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों देशों की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी करते हुए आवाजाही पर रोक लगा दी है। जबकि भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश में हिंसक घटनाओं के मद्देनजर बांग्लादेश के साथ सभी रेल सेवाएं निलंबित कर दी हैं। भारतीय रेलवे के अनुसार 19 जुलाई से 6 अगस्त तक बांग्लादेश जाने वाली कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन समेत सभी ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई थीं।
भारतीय एयरलाइन्स ने रद्द की हवाई सेवाएं
वहीं बांग्लादेश में मौजूदा स्थिति को लेकर एयर इंडिया ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा- बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए, हमने ढाका से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं और ढाका से आने-जाने के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे 24/7 संपर्क केंद्र पर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें।
IMPORTANT UPDATE
— Air India (@airindia) August 5, 2024
In view of the emerging situation in Bangladesh, we have cancelled the scheduled operation of our flights to and from Dhaka with immediate effect. We are continuously monitoring the situation and are extending support to our passengers with confirmed bookings…
वहीं बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिति को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए सलाह जारी किया है। एक ट्वीट में इंडिगो एयरलाइंस ने कहा कि, ढाका में चल रही स्थिति को देखते हुए, कल के लिए निर्धारित सभी उड़ानें से रद्द कर दी गई हैं। आपको असुविधा और व्यवधान के लिए हमें खेद है।
#6ETravelAdvisory : In view of the ongoing situation in #Dhaka, all flights scheduled for tomorrow have unfortunately been cancelled. We understand that this may cause significant inconvenience and disruption to your travel plans and we sincerely regret this development.
— IndiGo (@IndiGo6E) August 5, 2024
बांग्लादेश में LIC का कार्यालय 7 अगस्त तक बंद
बांग्लादेश में हिंसा के बीच एलआईसी ने सोमवार को कहा कि बांग्लादेश में उसका कार्यालय 7 अगस्त तक बंद रहेगा। जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के कई हिस्सों में सुरक्षा बलों और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच पिछले दो दिनों में हुई भीषण झड़पों में 100 से अधिक लोग मारे गए। वहीं एलआईसी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, बांग्लादेश में मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक स्थिति के कारण एलआईसी ऑफ बांग्लादेश लिमिटेड का कार्यालय 5 अगस्त, 2024 से 7 अगस्त, 2024 की के दौरान बंद रहेगा। एलआईसी ने कहा कि बांग्लादेश सरकार ने 5 अगस्त, 2024 से 7 अगस्त, 2024 तक 3 दिनों के लिए कर्फ्यू घोषित किया है।