फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian flag installed at UNSC, start two year tenure in un security council

भारत आतंकवाद जैसे मानवता के दुश्मनों के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा : त्रिमूर्ति

Tue, 05 Jan 2021 02:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 05 Jan 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Indian flag installed at UNSC, start two year tenure in un security council
Indian flag installed at UNSC - फोटो : ANI

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में सोमवार को भारतीय ध्वज लगाया गया। इसके साथ ही भारत का इस शक्तिशाली निकाय में दो वर्षों के लिए अस्थायी सदस्य के तौर पर कार्यकाल शुरू हो गया। इस मौके पर भारत ने कहा कि वह आतंकवाद जैसे मानवता के दुश्मनों के खिलाफ आवाज उठाने कभी पीछे नहीं उठेगा।

विज्ञापन


सुरक्षा परिषद में तिरंगा लगाने के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस त्रिमूर्ति ने कहा, भारत विकासशील देशों की आवाज होगा। अपने कार्यकाल का उपयोग मानव-केंद्रित और वैश्विक शांति के मामलों के लिए समावेशी समाधान लाने में करेगा। भारत के साथ ही अस्थायी सदस्य के तौर पर नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको के ध्वज भी विशेष समारोह में लगाए गए। भारत अगस्त 2021 में परिषद् का अध्यक्ष होगा और 2022 में फिर एक महीने के लिए अध्यक्षता करेगा। अध्यक्षता हर सदस्य देश को अंग्रेजी वर्णमाला के नाम के मुताबिक एक महीने के लिए मिलती है। 
विज्ञापन


भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता के तौर पर दो साल का कार्यकाल सोमवार, 4 जनवरी से प्रारंभ हो गया। परिषद के गलियारे में तिरंगा लगाया गया। भारत के झंडे के साथ ही चार अन्य नए अस्थायी सदस्यों के राष्ट्र ध्वज भी पहले आधिकारिक कार्यदिवस पर विशेष समारोह के दौरान लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत टीएस तिरुमूर्ति तिरंगा ने झंडा लगाया और समारोह में संक्षिप्त भाषण भी दिया।

बता दें कि कि बेल्जियम, डोमिनिकन रिपब्लिक, जर्मनी, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस अवसर पर तिरुमूर्ति ने कहा कि इन देशों द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए कार्यों से प्रेरित हैं। हम आयरलैंड, कीनिया, मेक्सिको और नॉर्वे का स्वागत करते हैं और हम अगले दो साल की यात्रा साथ करेंगे।

भारत अगस्त 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालेगा और इसके बाद 2022 में एक महीने के लिए अध्यक्ष रहेगा। परिषद में सदस्य देशों का झंडा लगाने की परंपरा 2018 में कजाकिस्तान ने शुरू की थी।


भारत के साथ नार्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य बने हैं। इन पांचों देशों के अलावा एस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस, ट्यूनिशिया और वियतनाम भी अस्थायी सदस्य देश हैं जबकि चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका स्थायी सदस्य देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed