{"_id":"5e78ec918ebc3e7659672eb9","slug":"india-will-help-nepal-to-fight-coronavirus-indian-ambassador-vinay-mohan-kwatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल को कोरोना से लड़ने में भारत पूरी मदद करेगा – भारतीय राजदूत क्वात्रा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल को कोरोना से लड़ने में भारत पूरी मदद करेगा – भारतीय राजदूत क्वात्रा
Mon, 23 Mar 2020 10:36 PM IST
अनवर अंसारी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में नेपाल में भारत के राजदूत बनाए गए विनय मोहन क्वात्रा इन दिनों नेपाली नेताओं और मंत्रियों से मिलकर दोनों देशों के रिश्तों को और बेहतर बनाने की कोशिशों में लगे हैं। इसी सिलसिले में क्वात्रा की मुलाकात रविवार को नेपाल के गृहमंत्री राम बहादुर थापा से हुई और मौजूदा दौर के सबसे बड़े संकट कोरोना यानी कोविड-19 के लिए एहतियाती कदमों को लेकर दोनों के बीच गंभीर चर्चा हुई।
विज्ञापन
क्वात्रा ने नेपाल को भरोसा दिलाया कि भारत सरकार कोरोना वायरस से लड़ने में हर संभव मदद के लिए तैयार है। कोरोना के खतरे को लेकर दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच जल्दी ही बैठक होने वाली है। क्वात्रा ने गृहमंत्री थापा को भरोसा दिलाया कि भारत सरकार नेपाल के साथ मिलकर दोनों देशों की सीमाओं पर कोरोना से बचने के सारे उपाय कर रही है।
विज्ञापन
भारतीय राजदूत ने ये भी कहा कि पनौती में भारत सरकार की मदद से बन रही नेशनल पुलिस अकादमी के कामकाज को पूरा कराने की दिशा में भी वो पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन