फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India US Trade Donald Trump says going to be different deal we are going to have much less tariffs

India-US Trade Deal: ट्रंप भारत के साथ व्यापार समझौते पर बोले- बहुत कम टैरिफ पर समझौता कर लेंगे; यह अलग डील..

Wed, 02 Jul 2025 04:05 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 02 Jul 2025 04:05 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर बड़े संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि भारत के साथ बहुत कम टैरिफ पर अमेरिका समझौता कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह अलग तरह की डील होगी। जानिए ट्रंप ने और क्या बातें कहीं

विज्ञापन
India US Trade Donald Trump says going to be different deal we are going to have much less tariffs
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते पर कहा है कि अमेरिका बहुत कम टैरिफ पर समझौता कर लेगा। उन्होंने कहा कि यह अलग तरह की डील होगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने रॉयटर्स के हवाले से एक वीडियो जारी किया। इसमें ट्रंप को व्यापास समझौते पर टिप्पणी करते देखा गया। 
विज्ञापन


यह एक अलग तरह का समझौता होगा
भारत के साथ व्यापार समझौतों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम भारत के साथ एक समझौता करने जा रहे हैं और यह एक अलग तरह का समझौता होगा। यह एक ऐसा समझौता होगा जिसमें हम आगे बढ़कर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन

अगर भारत ऐसा करता है तो हम बहुत कम टैरिफ पर समझौता कर लेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, अभी भारत किसी को भी स्वीकार नहीं करता है, लेकिन मुझे लगता है कि भारत ऐसा करने जा रहा है, और अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम बहुत कम टैरिफ पर समझौता कर लेंगे।

ये भी पढ़ें- US vs Iran: हैकरों की धमकी- ट्रंप के सहयोगियों के ईमेल दुनिया को दिखाएंगे, अमेरिका बोला- बदनाम करने का अभियान

अमेरिका में खरीदारी करने की अनुमति..
बता दें कि बीते दिनों ट्रंप ने कहा था कि  अमेरिका समय सीमा समाप्त होने से पहले देशों को पत्र भेजेगा, जिसमें लिखा होगा कि हम आपको अमेरिका में खरीदारी करने की अनुमति दे रहे हैं, आपको 25, 35, 50 या 10 फीसदी टैरिफ देना होगा। उन्होंने कहा, 'हम देखेंगे कौन-सा देश हमें अच्छा या बुरा ट्रीट करता है। कुछ देशों से हमें फर्क नहीं पड़ता, उन्हें बस ज्यादा टैक्स देना होगा।'

ये भी पढ़ें- India US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बनी सहमति; ट्रंप की समयसीमा से एक दिन पहले हो सकता है एलान

एक-दूसरे से क्या चाहते हैं भारत और अमेरिका
भारत चाहता है कि प्रस्तावित 26 फीसदी शुल्क वापस लिया जाए और स्टील व ऑटो पार्ट्स पर पहले से लगे अमेरिकी शुल्कों में छूट मिले। मगर अमेरिका पहले भारत से सोयाबीन, मक्का, कार और शराब पर आयात शुल्क घटाने और गैर-शुल्क बाधाओं को आसान करने की प्रतिबद्धता चाहता है। 

द्विपक्षीय व्यापार समझौते को समझिए
कथित तौर पर समझौते के लिए बातचीत का मकसद दोनों देशों के बीच वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 190 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 2030 तक 500 बिलियन डॉलर करना है। 10 जून को वार्ता समाप्त होने पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत और अमेरिका एक निष्पक्ष और न्यायसंगत व्यापार समझौते पर बातचीत करने की प्रक्रिया में हैं, जिससे दोनों अर्थव्यवस्थाओं को लाभ होगा।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed