फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India US plan to send Indian astronaut to International Space Station in 2024 US President Joe Biden

PM Modi US Visit: बाइडन बोले- 2024 तक अंतरिक्ष स्टेशन में भारतीय यात्री को भेजने में मदद करेगा अमेरिका

Fri, 23 Jun 2023 02:17 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 02:17 AM IST
सार

पीएम मोदी की इस यात्रा के साथ भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका दिखा रहे हैं कि कैसे वे दुनिया भर में सकारात्मक बदलाव और बेहतर जगह बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
India US plan to send Indian astronaut to International Space Station in 2024 US President Joe Biden
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को वाशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद कहा कि दोनों देश 2024 में एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजने के लिए सहमत हुए हैं। द्विपक्षीय वार्ता के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा कि दोनों देशों के संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण और अब तक के इतिहास में सबसे मजबूत, करीबी व गतिशील हैं।
विज्ञापन


बाइडन ने कहा, हम मिलकर दुनिया का साझा भविष्य बना रहे हैं। इसमें असीमित संभावनाएं हैं। सहयोग के नए क्षेत्रों को खोजने के लिए दोनों देशों की क्षमता से प्रभावित हूं। पीएम मोदी की इस यात्रा के साथ भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका दिखा रहे हैं कि कैसे वे दुनिया भर में सकारात्मक बदलाव और बेहतर जगह बनाने के लिए काम कर रहे हैं। दोनों देश कैंसर और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों के निदान और उपचार के नए तरीके खोज रहे हैं। दोनों देश अंतरिक्ष अन्वेषण से संबंधित परियोजनाओं पर भी सहयोग कर रहे हैं। जिसमें 2024 में एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजना भी शामिल है। 
विज्ञापन


हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति साझी प्राथमिकता
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, स्वास्थ्य सेवा, अंतरिक्ष, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु संकट, क्वांटम सहित कंप्यूटिंग जैसी तकनीक, सेमीकंडक्टर पर सहयोग, रक्षा संबंधों पर अधिक सहयोग पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ रहा है। व्यापार पर दो अरब डॉलर से ज्यादा का नया निवेश हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने कहा, पीएम मोदी के साथ बहुत सार्थक मुलाकात हुई। खुला और समृद्ध हिंद प्रशांत के लिए क्वाड पर चर्चा हुई। हिंद प्रशांत में शांति ही दोनों देशों की साझा प्राथमिकता है। भारत और अमेरिका दोनों बाधा को अवसर में बदल रहे हैं। 2024 में भारतीय यात्री अंतरिक्ष में जाएगा।

अंतरिक्ष सहयोग में ऊंची छलांग
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-अमेरिका संबंधों के इतिहास में आज का दिन विशेष है। आर्टिमिस समझौते में शामिल होने की घोषणा करते हुए मोदी ने कहा, हमने अंतरिक्ष सहयोग में ऊंची छलांग लगाई है। पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री जयशंकर व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे।

आर्टेमिस समझौते
भारत ने 'आर्टेमिस समझौते' में शामिल होने का फैसला किया है। यह समान विचारधारा वाले देशों को नागरिक अंतरिक्ष खोज के मुद्दे पर एक साथ लाता है। नासा व इसरो 2024 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक संयुक्त मिशन पर सहमत हुए हैं। 1967 के बाह्य अंतरिक्ष संधि पर आधारित अर्टेमिस संधि असैन्य अंतरिक्ष अन्वेषण को दिशानिर्देशित करने के लिए तैयार किए गए गैर-बाध्यकारी सिद्धांतों का एक सेट है। जिससे 21वीं सदी में नागरिक अंतरिक्ष अन्वेषण और उपयोग को निर्देशित करने के लिए डिजाइन किया गया। 



स्थापित होगा सेमीकंडक्टर संयंत्र
कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी माइक्रोन गुजरात में अपना सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण संयंत्र स्थापित करेगी, जिस पर कुल 2.75 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। इसको लेकर भी दोनों देशों की बीच समझौता हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed