फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India UPI system is leader in cross border payments US Minister said important in enhancing mutual relations

US: भारत की यूपीआई प्रणाली सीमा पार भुगतान में अग्रणी, अमेरिकी मंत्री शमबॉ बोले- आपसी रिश्ते बढ़ाने में भी अहम

Fri, 20 Oct 2023 05:44 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 20 Oct 2023 05:44 AM IST
सार

शमबॉ ने कहा कि पुरानी भुगतान प्रणालियों को उन्नत करने के लिए कई पहल पूर्व से ही जारी हैं। भुगतान सेवा प्रदाता, सिस्टम ऑपरेटर, बैंक और एफएमआई व्यक्तिगत या वित्तीय क्षेत्र के उपयोगकर्ताओं के लिए अपनी प्रणाली को तेज, सस्ता, अधिक पारदर्शी, अधिक सुलभ तथा अधिक कुशल बनाने के लिए परिचालन सुधार में निवेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
India UPI system is leader in cross border payments US Minister said important in enhancing mutual relations
यूपीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका ने कहा है कि भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम (यूपीआई) सिंगापुर और यूएई समेत अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय रिश्ते बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए अमेरिकी वित्त अवर मंत्री जे. शमबॉ ने हार्वर्ड लॉ स्कूल में नई प्रौद्योगिकियों व सीमा पार भुगतान पर कहा कि आसियान देशों का समूह तेज भुगतान प्रणालियों को बहुपक्षीय रूप से जोड़ सकता है।

विज्ञापन


शमबॉ ने कहा कि पुरानी भुगतान प्रणालियों को उन्नत करने के लिए कई पहल पूर्व से ही जारी हैं। भुगतान सेवा प्रदाता, सिस्टम ऑपरेटर, बैंक और एफएमआई व्यक्तिगत या वित्तीय क्षेत्र के उपयोगकर्ताओं के लिए अपनी प्रणाली को तेज, सस्ता, अधिक पारदर्शी, अधिक सुलभ तथा अधिक कुशल बनाने के लिए परिचालन सुधार में निवेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन

शमबॉ ने कहा, मजबूत द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों वाले कुछ क्षेत्र आगे बढ़ रहे हैं और अपनी तेज भुगतान प्रणालियों को आपस में जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, हर संदर्भ में, ‘जी-20 पेमेंट्स रोडमैप’ ने प्रयासों को ठोस, निकट अवधि की प्रगति के अवसरों की ओर मोड़ दिया है। उन्होंने कहा, जब इसे हासिल कर लिया जाता है, तो यह सभी प्रणालियों में भुगतान के त्वरित हस्तांतरण और निपटान को सक्षम बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई शुरुआत का मौका
अमेरिकी वित्त अवर मंत्री शमबॉ कहा, सैद्धांतिक रूप से, इस क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकियां भुगतान प्रणालियों के लिए एक नई शुरुआत का मौका देती हैं। हालांकि वास्तविकता अधिक जटिल हो सकती है। उन्होंने कहा हम इन प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल विरासत प्रणाली की सभी लाभकारी सुविधाओं के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त सुविधाओं के साथ सीमा पार भुगतान प्रणालियों को डिजाइन करने के लिए भी कर सकते हैं। अतिरिक्त सुविधाओं में भुगतान शृंखला में लागत और संस्थानों की पारदर्शिता शामिल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed