फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Sri Lanka planning economic transaction in Indian Rupees know benefits for economy

India-Sri Lanka Trade: रुपए में कर सकते हैं भारत-श्रीलंका व्यापार? जानिए क्या होगा फायदा

Sun, 05 Mar 2023 04:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 05 Mar 2023 04:08 PM IST
सार

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक सीबीएसएल के गवर्नर पी नंदलाल वीरासिंघे ने बताया कि दोनों देशों का व्यापारिक वर्ग भी चाहता है कि दोनों के बीच रुपए में लेनदेन हो। 

विज्ञापन
India Sri Lanka planning economic transaction in Indian Rupees know benefits for economy
भारत और श्रीलंका के बीच रुपए में हो सकता है लेनदेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका भारतीय मुद्रा में व्यापार करने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो इससे ना सिर्फ दोनों देशों को आर्थिक तौर पर फायदा होगा बल्कि इससे दोनों देशों के संबंध भी मजबूत होंगे। श्रीलंका में भारत के राजदूत ने गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें दोनों देशों के बीच भारतीय रुपए में व्यापार करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


भारतीय उच्चायोग ने बयान जारी कर बताया बैंक ऑफ सिलोन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अन्य भारतीय बैंकों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए और जानकारी दी कि भारतीय रिजर्व बैंक और श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने 2022 में एक फ्रेमवर्क बनाकर तैयार कर लिया है और Vostro/Nostro अकाउंट्स के जरिए भारतीय मुद्रा में व्यापार शुरू हो जाएगा। बता दें कि रुपए में दोनों देशों के बीच व्यापार होने से समय सीमा में कमी आएगी, एक्सचेंज लागत कम होगी और ट्रेड क्रेडिट भी आसानी से उपलब्ध होगा। इससे पर्यटन उद्योग को भी फायदा होगा। 
विज्ञापन


श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने बताया कि भारतीय रुपए में लेन-देन होने से दोनों देशों के बीच संबंध भी मजबूत होंगे। श्रीलंका के वित्त मंत्री शेहान सेमासिंघे ने भी दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों की तारीफ की और बीते साल के आर्थिक संकट के दौरान भारत द्वारा आर्थिक और मानवीय मदद देने के लिए आभार भी जताया। भारत ने पिछले साल आर्थिक संकट के समय श्रीलंका को 3.8 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- श्रीलंका: माल आयात के लिए भारत से मांगा एक अरब डॉलर का कर्ज, कहा- ऋण भुगतान में मदद के साथ दोनों देशों के व्यापार को मिलेगा प्रोत्साहन

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक सीबीएसएल के गवर्नर पी नंदलाल वीरासिंघे ने बताया कि दोनों देशों का व्यापारिक वर्ग भी चाहता है कि दोनों के बीच रुपए में लेनदेन हो। उच्चायुक्त द्वारा बुलाई गई बैठक में दोनों देशों के 300 से ज्यादा लोग मौजूद रहे और बड़ी संख्या में लोग वर्चुअली जुड़े। 


रुपए में लेनदेन से क्या फायदा होगा?
जब दो देश आयात सामान का आयात-निर्यात करते हैं तो उन्हें यूएस डॉलर में भुगतान करना होता है क्योंकि यूएस डॉलर ही दुनिया की रिजर्व करेंसी है। उदाहरण के लिए अगर भारत को जर्मनी से कोई सामान खरीदना है तो भारत को अपनी मुद्रा रुपए को अमेरिकी डॉलर में बदलना होगा और उसके बाद भुगतान होगा। वहीं जर्मनी को भी भुगतान में मिली राशि को अपनी मुद्रा में बदलवाना होगा।  इससे दोनों देशों को कनवर्जन शुल्क का देना होगा और साथ ही यूएस डॉलर की कीमत में आ रहे उतार-चढ़ाव के खतरे को भी झेलना होगा। अब अगर भारत अपनी मुद्रा में व्यापार करता है तो उसे फायदा होगा और उसे कनवर्जन शुल्क और डॉलर की कीमतों में उतार चढ़ाव के खतरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

क्या होते हैं Vostro और  Nostro अकाउंट
भारत अगर श्रीलंका के साथ रुपए में व्यापार करता है तो श्रीलंका के बैंक को भारत के बैंक में एक विशेष अकाउंट खोलना पड़ेगा जिसे रुपए Vostro अकाउंट कहा जाएगा। इसी वोस्त्रो अकाउंट की मदद से भुगतान किया और लिया जाएगा। वहीं भारतीय बैंक को श्रीलंका के बैंक में वहां की मुद्रा में विशेष खाता खोलना पड़ेगा, जिसे Nostro खाता कहा जाता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed